Corona cases cross 53 lakhs in India, 93337 new Covid-19 cases in last 24 hours – Coronavirus: भारत में कोरोना केस 53 लाख पार, 24 घंटों में सामने आए 93337 नए मामले

भारत में कोरोना के मामले 53 लाख पार हो गए हैं. (फाइल फोटो)

खास बातें

  • कोरोना संक्रमितों की संख्या 53 लाख पार
  • 24 घंटों में सामने आए 93,337 नए मामले
  • 24 घंटों में 95,880 कोरोना मरीज ठीक भी हुए

नई दिल्ली:

भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 3.04 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 9.51 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 53,08,014 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 93,337 नए मामले सामने आए हैं.

यह भी पढ़ें

इस दौरान देश में 1247 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है. बीते 24 घंटों में 95,880 लोग ठीक हुए हुए हैं. यह एक दिन में ठीक होने वालों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है. 42,08,431 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब तक 85,619 लोगों की जान गई है. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 79.28 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 10.58 प्रतिशत है. 18 सितंबर को 8,81,911 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 6,24,54,254 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. रिकवरी के मामले में दुनियाभर के देशों में अब भारत पहले स्थान पर पहुंच गया है.

कोरोना पॉज़िटिव यात्रियों को लाने के आरोप में दुबई ने 2 अक्टूबर तक एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों पर लगाई रोक

बताते चलें कि देश के लगभग सभी राज्यों से कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं. कई राज्य ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे लेकिन प्रवासियों के राज्य में दाखिल होने से वह फिर से इस संक्रमण की जद में आ गए. कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. देश में केवल सितंबर महीने में अब तक 16,86,769 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं जबकि 21,150 लोगों की मौत हुई. कुल एक्टिव मामलों की संख्या 10,13,964 है.

VIDEO: महिला की मौत के 3 दिन बाद बताया, ‘वो कोरोना पॉजिटिव थी’


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here