Corona Cases in India cross 8 lakh mark – भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 8 लाख के पार

भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 8 लाख के पार

भारत में कोरोनावायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है. शुक्रवार की शाम यहां सक्रमितों का आंकड़ा 8 लाख के पार हो गया. बता दें कि शुक्रवार को नए मामले सामने आने के तमाम रिकॉर्ड भारत में टूट गए और 26 हजार से भी ज्यादा कोरोना के नए मरीज सामने आए. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शु‍क्रवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के अंदर 26,506 नए मामले सामने आए हैं. यह एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,93,802 पर पहुंच चुकी थी. वहीं पिछले 24 घंटों में 475 लोगों की मौत हुई, इसी के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 21604 पर पहुंच गई. रिकवरी रेट भी 62.42 पर पहुंच गया है, इसी के साथ वायरस को मौत देने वालों की संख्या 4,95513 पहुंच गई.

पिछले 24 घंटों में कोरोना का सबसे ज्यादा नए मामले महाराष्ट्र में सामने आए. यहां 24 घंटे में 6875 नए मरीज मिले. तमिलनाडु में 4231 मामले, कर्नाटक में 2228, देश की राजधानी दिल्ली में 2187 केस और आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1555 मामले आए. वहीं पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौत के आंकड़े भी महाराष्ट्र में सामने आए. महाराष्ट्र में 24 घंटे में 219 लोगों की जान गई. इसके बाद तमिलनाडु में 65, दिल्ली में 45, पश्चिम बंगाल में 27 और कर्नाटक में 16 लोगों की इस वायरस की वजह से जान गई.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here