Corona infected by security personnel stationed at OSD office of Union Health Minister Dr. Harsh Vardhan

प्रतीकात्मक तस्वीर

खास बातें

  • केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के विशेष डयूटी अधिकारी संक्रमित
  • रोटरी कैंसर अस्पताल में कार्यरत एक नर्स भी कोरोना से संक्रमित
  • सुरक्षाकर्मी शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया

नई दिल्ली:

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के विशेष डयूटी अधिकारी (OSD) के कार्यालय में तैनात एक सुरक्षाकर्मी और परिसर के डॉ बी. आर. आंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल में कार्यरत एक नर्स कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है. सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री के OSD के AIIMS में स्थित कार्यालय में तैनात एक सुरक्षाकर्मी शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया. सूत्रों ने बताया कि एम्स के उस ब्लॉक को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है जहां OSD का कार्यालय है.

OSD सहित कई कर्मियों को पृथक-वास में जाने की सलाह दी गई है. उनके नमूने भी जांच के वास्ते लिए जाने की संभावना है. कैंसर केन्द्र में तैनात एक नर्स भी इस वायरस से संक्रमित पाई गई है. सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाकर्मी और नर्स के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है.

दिल्ली में कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल, बीते 24 घंटे में आए 293 नए केस

दूसरी ओर दिल्ली में रविवार को कोरोना के 293 नए मामले सामने आए. दिल्ली में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 2918 पहुंच चुकी है. राहत की बात यह है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना से अब तक 877 ठीक भी हो चुके हैं. दिल्ली में मरीजों का रिकवरी रेट में भी गिरावट हुई है. रिकवरी रेट गिरकर 30% हो गया, जबकि 2 दिन पहले 34% था. दिल्ली में आज किसी की मौत नहीं हुई. दिल्ली में 54 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है.

 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here