Coronavirus cases in UP cross three lakh, more than four thousand deaths – यूपी में कोरोना वायरस के मामलों का आंकड़ा तीन लाख के पार, चार हजार से अधिक मौतें

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 1,117 नए मामले लखनऊ में, कानपुर नगर में 523, प्रयागराज में 328 और गाजियाबाद में 303 नए मामले आए हैं. बुलेटिन के अनुसार 10 और रोगियों की मौत लखनऊ में, कानपुर नगर में नौ, प्रयागराज में छह तथा पांच रोगियों की मेरठ में मौत हुई है.

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 जांच का कार्य तेजी से किया जा रहा है. पिछले चौबीस घंटे में 1,40,562 नमूनों की जांच की गयी है. प्रदेश में अब तक कुल 73,58,471 नमूनों की जांच की जा चुकी है. उन्होंने बताया कि अब तक कुल संक्रमित लोगों में से 0-20 वर्ष तक के 13.98 प्रतिशत, 21-40 वर्ष तक के 48.58 प्रतिशत, 41-60 वर्ष तक के 28.69 प्रतिशत तथा 60 वर्ष से अधिक उम्र के 8.75 प्रतिशत लोग शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : कोविड ग्राफ़ में सबसे ऊपर चल रहा महाराष्ट्र झेल रहा ऑक्सीजन की क़िल्लत

प्रसाद ने बताया कि कुल संक्रमित लोगों में से 69 प्रतिशत पुरूष तथा 31 प्रतिशत महिलाएं हैं. प्रदेश में विगत 24 घंटे में 6,846 नए मामले आए हैं. उन्होंने कहा कि इस समय गृह-पृथक-वास में 36,334 लोग हैं. अब तक 1,49,396 लोग गृह-पृथक-वास में रह चुके हैं. प्रदेश में अब तक 1,00,410 क्षेत्रों में 3,43,519 टीमों के माध्यम से 2,28,74,346 घरों के 11,40,14,407 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है.

यह भी पढ़ें : कोरोना के बढ़ते केसों को लेकर बोले PM मोदी – जब तक दवाई नहीं, तब तक…

प्रसाद ने बताया कि ‘ई-संजीवनी’ के माध्यम से कल एक दिन में 1,739 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है. अब तक कुल 72,148 लोग ‘ई-संजीवनी’ के माध्यम से चिकित्सीय परामर्श प्राप्त कर चुके है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here