CoronaVirus: Central government issued guidelines for supply of oxygen to states – CoronaVirus: केंद्र सरकार ने राज्यों को ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए जारी किए दिशा निर्देश

CoronaVirus: केंद्र सरकार ने राज्यों को ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए जारी किए दिशा निर्देश

प्रतीकात्मक तस्वीर

खास बातें

  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशकों को चिट्ठी लिखी है
  • स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर दिशानिर्देश जारी किया है
  • मंत्रालय ने कहा कि सभी अस्पताल समय पर जरूरत बताएं

नई दिल्ली:

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशकों को चिट्ठी लिखी है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को उन स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर दिशानिर्देश जारी किया है जहां कोविड-19 के मरीज भर्ती हैं. मंत्रालय ने कहा कि सभी अस्पताल समय पर जरूरत बताएं और भुगतान सुनिश्चित करें जिससे कि ऑक्सीजन आपूर्ति में रुकावट पैदा नहीं हो. चिठ्ठी में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी से रोज नई चुनौतियां सामने आ रही हैं. इससे पर्याप्त ऑक्सीजन सप्लाई सुनिश्चित करने के साथ ही आपूर्ति के प्रमुख स्त्रोत को संभालने से संबंधित प्रोटोकॉल की भी चुनौतियां हैं.

इन बातों को ध्यान में रखते हुए दिशानिर्देश तैयार किए गए हैं. सभी संबंधित अस्पतालों और स्टाफ को चाहिए कि वे समय पर जरूरत बताएं और भुगतान करें जिससे ऑक्सीजन आपूर्ति में कोई बाधा न हो. वहीं भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3072 हो गई है. देश में कोविड-19 से मृतकों की संख्या 75 हो गई है जबकि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 525 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना वायरस की रफ्तार ने बीते 24 घंटों में जबरदस्त तेजी से बढ़ी है. 

इस दौरान 525 मरीज सामने आए हैं. इन्हीं खबरों के बीच एक अच्छी खबर यह है कि इसके संक्रमण से कुल 213 लोग ठीक हो चुके हैं. यह आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए हैं. बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है, जो 14 अप्रैल तक चलेगा. वहीं, वाराणसी से तबलीगी जमात में शामिल हुए 15 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से दो सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here