
Coronavirus Lockdown: भारत में बढ़ रही है COVID-19 के संक्रमितों की संख्या
Coronavirus Covid-19 Live Update: देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 16,116 हो गई है. इनमें से 1,324 लोगों में संक्रमण का पता रविवार को चला. इनमें से कोरोना वायरस के एक्टिव केस 13,295 हैं. देश में कोविड-19 के संक्रमण से अब तक 2,302 लोग मुक्त हुए हैं जिसमें से 287 रविवार को स्वस्थ हो गए. भारत में कोरोना वायरस से अब तक 519 लोगों की मौत हुई हैं जिसमें से 31 मौतें रविवार को हुईं. कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3651 हो गया है. देश की राजधानी दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 2003 पहुंच गई है. दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 110 नए मामले सामने आए और इस दौरान 2 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 24 घंटे में 83 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं. राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 290 लोग इससे ठीक हो चुके हैं और 45 लोगों की अब तक जान चली गई है.
Source link

