Coronavirus India Live Updates in Hindi: coronavirus india report covid-19 updates cases of 19 January 2021 Tuesday – Coronavirus India Updates: बिहार में कोविड-19 के 144 नए मामले, तीन लोगों की मौत

Coronavirus India Updates: बिहार में कोविड-19 के 144 नए मामले, तीन लोगों की मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर

Coronavirus India Updates: भारत में इस महीने में दूसरी बार एक दिन में कोविड-19 के 14 हजार से कम नए मामले सामने आए हालांकि नए मामलों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,05,71,773 हो गई. वहीं एक दिन में 145 और मरीजों की मौत हुई, जो पिछले करीब आठ महीने में सबसे कम है. केन्द्रीय स्वास्थय मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 13,788 नए मामले सामने आए. इससे पहले 12 जनवरी को 12,548 नए मामले सामने आए थे. वहीं 145 और लोगों की वायरस से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,52,419 हो गई.आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,02,11,342 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.59 प्रतिशत हो गई.

Coronavirus live Updates

बिहार में कोविड-19 के 144 नए मामले, तीन लोगों की मौत

बिहार में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 144 नए मामले आए तथा संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत हो गयी.स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में संक्रमण से अब तक 1460 लोगों की मौत हुई है तथा संक्रमण के 2,58,883 मामले आए है. बिहार में वर्तमान में 3509 मरीजों का उपचार चल रहा है. राज्य में 16 जनवरी को कोरोना से बचाव का टीकाकरण अभियान शुरू किया गया. पहले ही दिन राज्य में 18,122 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here