Coronavirus India LIVE Updates in Hindi: coronavirus india report covid-19 updates cases of 25 February 2021 Thursday – Coronavirus India Updates: सोशल डिस्टेंसिंग कायम रखने के लिए कई राज्यों में फिर सख्ती

Coronavirus India Updates: सोशल डिस्टेंसिंग कायम रखने के लिए कई राज्यों में फिर सख्ती

प्रतीकात्मक फोटो.

Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक 11 करोड़ 21 लाख से अधिक लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 24 लाख 85 हजार से अधिक संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. दुनिया में चार करोड़ 63 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं और छह करोड़ 32 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. भारत (Coronavirus India Report) में COVID-19 के मामले फिर बढ़ने लगे हैं. कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 10 लाख से अधिक हो चुकी है. भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है. कोरोना के मामले बढ़ने से अब कई राज्यों में सोशल डिस्टेंसिंग कायम रखने के लिए सख्ती बरती जाने लगी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,10,30,176 हो गई है. बुधवार को समाप्त 24 घंटों (मंगलवार सुबह 8 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8 बजे तक) में कोरोना के 13,742 नए मामले सामने आए हैं. इस एक दिन में 14,037 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 104 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक 1.7 करोड़ से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना से अब तक 1.56 लाख से अधिक लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या करीब एक लाख 46 हजार है. 

कोविड-19 के लिए ‘स्पूतनिक वी’ टीके के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी के संबंध में डॉ रेड्डी लेबोरेटरी के आवेदन की समीक्षा करते हुए भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की एक विशेषज्ञ समिति ने कंपनी से प्रतिरक्षा और सुरक्षा संबंधी आंकड़े मुहैया कराने को कहा है. सूत्रों ने इस बारे में बताया. डॉ रेड्डी लेबोरेटरी ने 19 फरवरी को बताया था कि उसने रूस के टीके ‘स्पूतनिक वी’ के आपात स्थिति में इस्तेमाल के लिए औषधि नियामक डीसीजीआई (भारत के औषधि महानियंत्रक) का रुख किया है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here