Coronavirus India LIVE Updates in Hindi: coronavirus india report covid-19 updates cases of 26 January 2021 Tuesday – Coronavirus India Updates: देश में कोरोना के 13 हजार नए केस, 131 मरीजों की मौत

प्रतीकात्मक फोटो.

Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक करीब 9 करोड़ 92 लाख लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 21 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. दुनिया में चार करोड़ 23 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं और करीब साढ़े पांच करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं.  भारत (Coronavirus India Report) में अब COVID-19 के मामले घट रहे हैं. कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ छह लाख से अधिक हो चुकी है.भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,06,67,736 हो गई है. सोमवार को समाप्त 24 घंटों में (रविवार सुबह 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 13,203 नए मामले सामने आए हैं. इस एक दिन में 13,298 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 131 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक 1.3 करोड़ से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना से अब तक करीब 1.53 लाख लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या करीब 1.8 लाख है. 

छत्तीसगढ़ में 482 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 482 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,97,108 हो गई है. राज्य में सोमवार को 66 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 357 लोगों ने गृह पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित नौ लोगों की मौत हुई है.

आतंकवाद के प्रायोजक देशों ने कोविड-19 महामारी का इस्तेमाल आतंकवादियों की भर्ती के लिए किया: भारत

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, भारत ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि वैश्विक स्तर पर जिन देशों को आतंकवाद का प्रायोजक माना जाता है उन्होंने कोविड-19 महामारी का इस्तेमाल आतंकवादियों की भर्ती और घुसपैठ की गतिविधियों के लिए किया ताकि “आतंक के जहर” को फैलाया जा सके.

पंजाब में कोविड-19 के 172 नए मामले सामने आए

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, पंजाब में सोमवार को पांच और लोगों ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 5,560 हो गई, जबकि 172 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,72,089 हो गए.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here