Coronavirus india news updates coronavirus india report covid 19 updates cases of 24 july 2020 friday – Coronavirus India Updates: भारत में कोरोना का कहर जारी, मरने वालों का आंकड़ा 30 हजार के करीब पहुंचा

Coronavirus India Updates: भारत में कोरोना का कहर जारी, मरने वालों का आंकड़ा 30 हजार के करीब पहुंचा

प्रतीकात्मक तस्वीर

Coronavirus India Updates: भारत में कोरोना संकट लगातार बढ़ रहा है. गुरुवार को एक दिन में अबतक के सर्वाधिक 45,720 नए मामले सामने आए.  वहीं 1,129 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 29,861 हो गई है. देश में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर अभी 63.18 प्रतिशत है. कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,129 लोगों की मौत हुई है, उनमें से सबसे अधिक 518 लोग तमिलनाडु के थे. इसके बाद महाराष्ट्र में 280, आंध्र प्रदेश में 65, कर्नाटक में 55, पश्चिम बंगाल में 39, उत्तर प्रदेश में 34, दिल्ली में 29, गुजरात में 28, मध्य प्रदेश में 14, जम्मू-कश्मीर में 10, तेलंगाना और झारखंड में नौ-नौ, हरियाणा में आठ, असम, पंजाब तथा राजस्थान में छह-छह, ओडिशा में पांच, गोवा तथा उत्तराखंड में दो-दो, केरल, पुडुचेरी, त्रिपुरा और चंडीगढ़ में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. 

Coronavirus India Updates in Hindi:

गुजरात के अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) द्वारा 30,000 लोगों पर कराये गये स्वास्थ्य सर्वेक्षण में 5000 से अधिक लोग या 17.61 फीसद लेागों में एंटीबॉडी विकसित पाया गया. एएमसी ने यह पता करने के लिए ‘एटीबॉडी संभाव्य अध्ययन’ कराया कि अहमदाबाद शहर में कोरोना वायरस के खिलाफ सामूहिक प्रतिरोधकता विकसित हुई या नहीं.

पुणे में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,368 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 62,002 हो गई. राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने गुरुवार शाम में बताया कि जिले में बुधवार शाम से 58 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,562 हो गई.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here