Coronavirus India Update 18th July : 34,884 new cases, 671 deaths within the last 24 hours of COVID 19 in the country – देश में कोरोना के बीते 24 घंटे के भीतर आए 34,884 नए मामले, 671 लोगों की मौत

देश में कोरोना के बीते 24 घंटे के भीतर आए 34,884 नए मामले, 671 लोगों की मौत

Coronavirus India Update: देश में कोरोना से अब तक 26 हजार से ज्यादा मौतें (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

Coronavirus Updates: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण जारी कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है.  बीते 24 घंटे में 34,884 नए COVID-19  मामले आए हैं. इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 10,38,716 पर पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना के अब तक कुल 10,38,716 पॉजिटिव मामले आए हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे यानी एक दिन में 34884 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 671 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना से अब तक 26273 लोगों की जान जा चुकी है. हालांकि, अब तक 653751 लोग इस वायरस को मात देने में सफल रहे हैं. रिकवरी रेट 62.93 प्रतिशत पर पहुंच गया है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here