
देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 64,73,544 हो गई है.
Coronavirus India LIVE Updates: भारत कोरोना वायरस से संक्रमण मुक्त हुए मरीजों की संख्या के मामले में विश्व में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है और दुनियाभर में इस रोग से उबरने वाले मरीजों में 21 प्रतिशत लोग भारत में हैं. शनिवार सुबह आठ बजे के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 75,628 मरीज स्वस्थ हुए और इसके साथ ही भारत में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 54,27,706 हो गई. देश में कोविड-19 से लोगों के ठीक होने की दर 83.84 प्रतिशत हो गई है. देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 79,476 नए मामलों की पुष्टि हुई. मंत्रालय के अनुसार देश में संक्रमण के 79,476 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 64,73,544 हो गई. वहीं, पिछले 24 घंटे में 1,069 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,00,842 हो गई.
Coronavirus India LIVE Updates in Hindi:
Source link

