coronavirus latest update: वैक्सीन मिलने के बाद भी लंबे समय तक रहेगा कोरोना, पढ़ें क्या कहती है स्टडी – coronavirus chances it may never go away even with vaccine know the theory

कोरोना वायरस की वैक्सीन की तैयारी में तो तमाम देश लगे हैं, लेकिन यूएस के कई विशषज्ञों का मानना है कि वैक्सीन आने के बाद भी इसे खत्म करने में लंबा समय लग सकता है, पढ़ें डिटेल्स…

Edited By Sakshi Pandya | नवभारत टाइम्स | Updated:

NBT

वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन आने के बाद भी यह वायरस आने वाले कई सालों तक रह सकता है। ऐसा भी संभव है कि वैक्सीन आने के बाद भी यह वायरस HIV, चीकन पॉक्स की तरह एंडेमिक बन जाए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना वायरस पर हो रहे तमाम शोधों के बाद भी इससे जुडी कोई जानकारी एकदम पुख्ता रूप से सही नहीं कही जा सकती। हम सिर्फ इससे बचने के उपाय कर रहे हैं और कर सकते हैं, लेकिन जिस हिसाब से इसे लेकर असमंजस कायम है तो ऐसा संभव है कि भविष्य में यह वायरस लंबे समय तक रहे।

लगातार प्रयासों की आवश्यकता

NBT

फिलहाल, ऐसे 4 एंडेमिक कोरोनावायरस हैं जिनके कारण जुखाम होता है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि covid 19 इसमें पांचवा बन सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के एक बायोलॉजिस्ट के अनुसार, वायरस यहां लंबे समय तक रहने वाला है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बीमारी को खत्म करने के लिए लगातार प्रयासों की आवश्यकता है। इनके अनुसार, लोग इनसे पूछते हैं कि ऐसी एक चीज बताएं जो हमें करनी है? इसका जवाब है कि कोई एक चीज ऐसी है जो हमें करनी है, बल्कि हमें योजना की जरूरत है, जिससे तरीके से अमल किया जाए।



लंबे समय तक चलेंगे प्रयास

NBT



वहीं, यूएस के साथ-साथ अधिकतर सभी देश कोरोना वायरस की वैक्सीन ढूंढ निकालने में लगे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वैक्सीन आने के बाद इस बीमारी का अंत हो जाएगा। हालांकि, ऐसा सिर्फ एक बार छोटी चेचक के दौरान हुआ है। उसमे भी दुनिया में दो दशक तक कई लोगों की जानें गई हैं। कई विशषज्ञों का मानना है कि वैक्सीन से जुडी योजना 10 साल तक खींच सकती है। हो सकता है कि आने वाले समय में कोरोना का प्रभाव थोड़ा कम हो जाए और इससे लोगों को सिर्फ थोड़ा इन्फेक्शन हो। हालांकि, ऐसा होने में लंबा समय लग सकता है।



लंबे समय तक रहना होगा सतर्क

NBT



ऐसा भी हो सकता है कि वैक्सीन आने के शुरू के कुछ सालों में डिमांड बहुत ज्यादा हो और उस मुकाबले सप्लाई कम हो। इसी के साथ विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि लोगों को जल्दी निवारण चाहिए होता है। भले ही उनके घर में या जान-पहचान में भी किसी को यह वायरस हो, तब भी वह इसके लम्बे समय की योजना को साथ लेकर नहीं चल सकते। उदाहरण के लिए- जिन लोगों को तेज स्पीड से ड्राइव करना पसंद है, वो एक्सीडेंट के बाद कुछ समय के लिए तो धीरे ड्राइव कर लेंगे। लेकिन थोड़े समय बाद ही वो दोबारा तेज ड्राइविंग करने लगेंगे। विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले समय में हर किसी के किसी न किसी जानकर को कोरोना वायरस से इन्फेक्टेड या मृत होने की सम्भावना है।

Web Title coronavirus chances it may never go away even with vaccine know the theory(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here