Coronavirus Lockdown: First Special flight carrying stranded Indians from Abu Dhabi lands at Kochi  – वंदे भारत मिशन के तहत विदेश में फंसे भारतीयों को लेकर केरल पहुंची पहली फ्लाइट

नई दिल्ली:

कोरोनावायरस (Coronavirus) की वजह से देश में जारी लॉकडाउन (Lockdown) के कारण विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने का अभियान शुरू किया जा चुका है. सरकार ने इसे ‘वंदे भारत मिशन’ नाम दिया है. ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत अबू धाबी और दुबई से 363 भारतीय आज वापस स्वदेश लाए गए. दोनों विशेष उड़ानें गुरुवार रात केरल में लैंड हुईं. 

यह भी पढ़ें

भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस का पहला विमान गुरुवार को अबू धाबी से केरल के कोच्चि पहुंचा. विमान ने अबू धाबी से कोच्चि के लिए शाम 5:07 बजे (स्थानीय समयानुसार) उड़ान भरी. वहीं, दूसरी फ्लाइट दुबई से शाम 5:46 बजे (स्थानीय समय) कोझिकोड के लिए रवाना हुई थी.

अधिकारियों ने कहा कि नौ शिशुओं सहित यात्रियों के पहले बैच के बीच कोई कोरोना संदिग्ध मरीज नहीं है. हालंकि इन सभी को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रखा जाएगा और इसके बाद उनकी कोविड-19 की जांच होगी.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here