
Coronavirus: भारत में लॉकडाउन के तीसरे चरण में भी बढ़ रही है COVID-19 के संक्रमितों की संख्या.
नई दिल्ली:
Coronavirus Covid-19 Live Update: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. देश में जारी लॉकडाउन (COVID-19 Lockdown) के बावजूद कोरोना से करीब 60 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं करीब 2000 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 59,662 हो गई है. कोरोना के 3320 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 95 की मौत हुई. अब तक कुल 17847 लोग इससे ठीक भी हो चुके हैं. हालांकि रिकवरी रेट की बात की जाए तो फिलहाल 29.91% रिकवरी रेट है. देश में कोरोना वायरस से अब तक 1981 लोगों की मौत हो चुकी है. अब तक 16 हजार से ज्यादा लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं. बीते 7 दिनों में कोरोना के रिकवरी रेट की बात करें तो 3 मई को यह 26.59 फीसदी था. 4 मई को 27.45, 5 मई को 28.17, 6 मई को 28.71, 7 मई को 28.83, 8 मई को 29.35 और 9 मई को यह 29.91 फीसदी रहा.
यह भी पढ़ें
Source link

