Coronavirus outbreak: PM Narendra Modis mother Heeraben joins nation by lighting diya to fight against Covid-19 – Coronavirus : PM मोदी की मां ने भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दीप जलाकर एकजुटता दिखाई

Coronavirus : PM मोदी की मां ने भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दीप जलाकर एकजुटता दिखाई

PM मोदी की मां हीराबेन भी दीये जलाकर कोरोना के खिलाफ देश के लोगों के साथ एकजुटता दिखाई.

नई दिल्ली:

Coronavirus: पीएम मोदी की अपील के बाद देशभर के लोगों ने रविवार रात 9 बजे कोरोनावायरस के खिलाफ एकजुटता दिखाई. लोगों ने इस दौरान घरों के बाहर कैंडल और दीये जलाए. प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दीये जलाकर देश के लोगों के साथ एकजुटता दिखाई. बता दें कि इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भी रात 9 बजे 9 मिनट के लिए दीप जलाए. पीएम ने अपने ट्विटर हैंडल पर दीप जलाते हुए चार तस्वीरें साझा की. उन्होंने ट्विटर पर एक श्लोक भी लिखा, ‘शुभं करोति कल्याणमारोग्यं धनसंपदा. शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते॥ इस श्लोक का अर्थ है कि हे दीपक आप शुभ करने वाले हो ,हमारा कल्याण करें, आरोग्य प्रदान करके, धन-संपदा दें. शत्रुओं की बुद्धि का नाश करें. प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में रविवार रात नौ बजे एकजुट होने का आह्वान किया था. 

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तेलंगाना के सीएम केसीआर, बाबा रामदेव, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने भी दीये जलाकर कोरोना के खिलाफ एकजुटता दिखाई. इस दौरान देश के कई शहरों में दिवाली जैसा नजारा दिखा. 

मालूम हो कि कोरोनावायरस राहत के लिए बनाए गए ‘PM केयर्स फंड’ में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने 25 हजार रुपये दान दिए हैं.  प्रधानमंत्री मोदी की 98 वर्षीय मां हीराबेन गुजरात के गांधीनगर जिले के राइसीन गांव में अपने छोटो बेटे पंकज मोदी के साथ रहती हैं. इससे पहले इस महीने की शुरुआत में पीएम मोदी की ‘जनता कर्फ्यू’ की पहल को भी उन्होंने समर्थन दिया था.  

VIDEO: देश के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने भी जलाए दीये




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here