coronavirus sudden hearing loss | कोरोना संक्रमण का एक और खतरनाक असर, स्टडी में सामने आई ये बात

लंदन: कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के कारण कुछ मरीजों में स्थायी रूप से अचानक बहरेपन (Hearing Loss) की समस्या पैदा होने की बात सामने आई है. ब्रिटेन में इस संबंध में किए गए एक अध्ययन में यह बताया गया है. हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बहरे होने वाले लोगों की संख्या बहुत कम है.

ब्रिटेन में ‘यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन’ (University College London) के विशेषज्ञों समेत वैज्ञानिकों के अनुसार, इस संक्रमण के कारण बहरेपन की समस्या पैदा होने को लेकर जागरूकता बहुत जरूरी है, क्योंकि स्टेरॉयड के जरिए उचित उपचार से इस समस्या को दूर किया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि इसका कारण स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन फ्लू जैसे वायरल संक्रमण के बाद भी इसी प्रकार की समस्या होती है.

ये भी पढ़ें: बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना: सूर्य जितने बड़े तारे में हुआ अचानक विस्फोट और फिर…

‘बीएमजे केस रिपोर्ट्स’ पत्रिका में प्रकाशित अनुसंधान में 45 वर्षीय एक ऐसे व्यक्ति का जिक्र किया गया है, जो अस्थमा का मरीज है. कोरोना वायरस से गंभीर रूप से संक्रमित होने के बाद अचानक उसकी सुनने की क्षमता नष्ट हो गई.

इस व्यक्ति को संक्रमण से पहले सुनने संबंधी कोई अन्य समस्या नहीं थी. व्यक्ति को स्टेरॉयड की गोलियां और टीके लगाए गए, जिसके बाद उसकी श्रवण क्षमता आंशिक रूप से लौट गई.

अनुसंधानकर्ताओं ने एक अध्ययन में कहा, ‘बड़ी संख्या में लोगों के संक्रमित होने के कारण बहरेपन की समस्या को लेकर और अनुसंधान करने की आवश्यकता है, ताकि इस समस्या का पता लगाकर उसका उपचार किया जा सके.’

इनपुट: भाषा

ये भी देखें-




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here