अधिकारी ने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 178 हो गयी है जबकि जोधपुर में 65, भरतपुर में 43, कोटा में 27,अजमेर में 26, बीकानेर में 21, नागौर में 18 व पाली में 15, और धौलपुर में 13 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. अन्य राज्यों के 33 रोगियों की भी यहां मौत हुई है. उन्होंने बताया कि बुधवार रात साढ़े आठ बजे तक राज्य में अब तक के सबसे अधिक संक्रमण के 866 नये मामले सामने आये.
इनमें जोधपुर में 171, अलवर में 164, पाली में 138, जयपुर में 95, नागौर में 53, अजमेर में 41, कोटा में 33, बाडमेर में 24, सिरोही में 22, राजसमंद में 19, झुंझुनूं में 12, चूरू में 11, भरतपुर-भीलवाडा में 9-9, सीकर में 7,श्रीगंगानगर में 6, सवाईमाधोपुर,उदयपुर,बीकानेर,धोलपुर में 5,5, टौंक में 4, करौली,हनुमानगढ, दौसा में तीन तीन, डूंगरपुर में 2, बांसवाडा, बारां,चित्तोडगढ,झालावाड में एक एक नये मामले शामिल हैं.राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.
VIDEO:राजस्थान के बाड़मेर में धीरे-धीरे पैर पसारने लगा कोरोना
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Source link


