coughing up yellow phlegm: Health Tips: बलगम का रंग बताता है शरीर में छुपी गंभीर बीमारियों का हाल, डॉक्‍टर से जानें इनका मतलब – chest infections what does the color of phlegm say about your health explains doctor

बहुत से लोगों को लगता है कि बलगम किसी बीमारी के कारण ही पैदा होता है। जबकि बलगम हमारे नाक को सुरक्षित रखने का कार्य करता है। बलगम के रंग के जरिए आसानी से पता लगाया जा सकता है कि आपको कौन सी बीमारी है।

दिल्ली के डॉ. नवीन कुमार अहलावादी (एमडी पल्मोनोलॉजिस्ट, चेस्ट टीबी स्पेशलिस्ट) ने शरीर में पैदा होने वाले बलगम से जुड़ी बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। इस जानकारी के जरिए आप अपने बलगम के रंग को देखकर बीमारी या समस्या का पता लगा सकेंगे। आइए जानते हैं…(फोटो साभार: istock by getty images)

सफेद रंग का बलगम है टीबी की वजह

डॉक्टर नवीन एलावादी बताते हैं कि सफेद रंग के बलगम की वजह टीबी, अस्थमा सीओपीडी और आईएलडी जैसी समस्या हो सकती है। हालांकि आईएलडी के मरीजों बलगम की समस्या नहीं होती, लेकिन अगर उन्हें सफेद बलगम आ रहा है तो इसका मतलब है कि कोई समस्या और भी है। कुल मिलाकर सफेद बलगम की समस्या शरीर में पैदा होती है जब आपको हल्के इंफेक्शन की समस्या हो, जैसे खांसी जुकाम आदि।
(फोटो साभार: istock by getty images)

कारण, लक्षण और बचाव, जानें टीबी के बारे में सबकुछ

पीला या हरे रंग का बलगम

इस तरह का बलगम तब देखने को मिलता है जब किसी व्यक्ति को इंफेक्शन है। आमतौर पर टीबी की स्थिति अधिक खराब होने पर भी हरे या पीले रंग का बलगम आता है। इसके अलावा जो लोग लंबे समय से स्मोकिंग के आदी हैं, उन्हें भी यह समस्या हो सकती है। अगर आपको भी अपने बलगम का रंग हरा या पीला दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। इस समस्या की गहनता से जांच करने के लिए डॉक्टर आपके बलगम की जांच कर सकते हैं।

साइनसाइटिस की समस्‍या है गोल्डन बलगम

अगर बलगम अधिक चिपचिपा गाढ़ा और पीला होने लगे तो यह साइनोसाइटिस की समस्या हो सकती है। इस तरह की समस्या शरीर में तब होती है जब नाक में मोल्ड स्पोर्स जैसे इंफेक्शन की समस्या हो।

साइनस के दर्द से परेशान हैं तो ये 2 घरेलू उपाय आपको राहत देंगे

लाल या गुलाबी रंग का बलगम

अगर आपका बलगम लाल या गुलाबी रंग का होने लगे तो आपको सावधान होने की आवश्यकता है। ऐसा तब होता है जब आपकी रक्त वाहिकाओं से खून निकल रहा हो। यह तभी होता है जब आपकी नाक की सतह या तो बहुत रूखी हो या फिर टूटी हो।

क्‍यों निकलता है काला बलगम

काले रंग का बलगम आमतौर पर उन लोगों को होता है जिनके फेफड़ों में अधिक मात्रा में धुआं भर गया हो। इसका मतलब है कि या तो आप बहुत ज्यादा स्मोक करते हैं या फिर आप बहुत प्रदूषित जगह पर सांस लेते हैं। इसके अलावा यह क्रोनिक साइन संक्रमण के लक्षण भी हो सकते हैं। इस स्थिति में आपको बिना समय गंवाएं डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

बलगम कहां और कैसे बनता है

हमारे शरीर में एयर पाइप होता है जो हमारे दोनों लंग्स से जुड़ा होता है। यह आगे जाकर राइट ब्रोंकस और लेफ्ट ब्रोंकस के अंदर बंट जाता है। ब्रोंकस आगे चलकर और भागों में बंटने लगते हैं। इन ब्रोंकस के जरिए हवा अंदर और बाहर होती है। वहीं, अस्थमा के मरीजों की ब्रोंकस की वॉल्स मोटी होने लगती हैं। इसके अंदर गॉब्लेट सेल्स की मात्रा बढ़ने लगती है। यही बलगम बनाते हैं।

जिंक की कमी से पुरुषों को हो सकता है ये रोग, जानें शरीर में इसके क्‍या हैं फायदे

​शरीर को इंफेक्शन से बचाता है बलगम

कुल मिलाकर बलगम हमारे शरीर के अंदर एक तरह का डिफेंस सिस्टम होता है। यह आपको तरह की समस्याओं से बचा कर रखता है। बलगम हमारे शरीर के अंदर पैदा हुए बैक्टीरिया को अपने साथ चिपका लेता है और बाहर निकालने का कार्य करता है। इसलिए जब भी आप डॉक्टर के पास जाते हैं तो वह बलगम को बाहर निकालने वाली दवा या तरीका बताते हैं। ताकि शरीर में बनी हुई समस्या बाहर निकल जाए और चेस्ट हल्की हो जाए।

जानिए बलगम के रंग हमारी सेहत के बारे में क्या बताते हैं?

जानिए बलगम के रंग हमारी सेहत के बारे में क्या बताते हैं?


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here