COVID-19: कोरोना ने बिगाड़े रिश्ते, पहले बार सुकमा के इस गांव ने सील किया अपना बॉर्डर, COVID 19 latest update Corona spoiled relationship first time budhdi village of Sukma sealed its border | raipur – News in Hindi

COVID-19: कोरोना ने बिगाड़े रिश्ते, पहली बार सुकमा के इस गांव ने सील किया अपना बॉर्डर

ग्रामीणों ने खुद ये फैसला लिया है.

सुकमा (Sukma) और ओडिश बॉर्डर में पड़ने वाले दोनों गांव का नाम बुड़दी ही है. दोनों गांव के बीच दूर तकरीबन 500 मीटर की होगी. मतलब एक बुड़दी ओडिशा तो दूसरा बुड़दी छत्तीसगढ़ में है.

सुकमा. ओडिशा (Odisha) के मलकानगिरी जिले में कोरोना (Coronavirus) के मरीज मिलने के बाद अब सुकमा जिला प्रशासन अर्लट मोड पर है. साथ ही सीमावर्ती इलाकों के ग्रामीण भी अब जागरूक हो गए है. सीमा से लगे हुए गांव बुड़दी में ग्रामीणों ने खुद बॉर्डर को सील कर दिया है. यहां तक कि आधा किमी दूर के गांव वालों को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है. इसके अलावा आज जिले में लगने वाली साप्ताहिक बाजारा भी बंद है. दरअसल, सुकमा (Sukma) और ओडिश बॉर्डर में पड़ने वाले दोनों गांव का नाम बुड़दी ही है. दोनों गांव के बीच दूर तकरीबन 500 मीटर की होगी. मतलब एक बुड़दी ओडिशा तो दूसरा बुड़दी छत्तीसगढ़ में है.

कोरोना से पहले तक दोनों गांव के रिश्ते अच्छे थे. लोगों का आना-जाना भी लगा रहता था. लेकिन कोरोना की वजह से पहली बार ग्रामीणों ने सीमा को सील किया है. अब दोनों गांवों के लोग ने आना-जाना भी बंद कर दिया है. सिर्फ मेडिकल वाहनों को ही जाने की अनुमति ग्रामीण दे रहे हैं. कोरोना को लेकर ग्रामीणों में काफी जागरूकता है,  इसलिए यहां पर साप्ताहिक बाजार भी बंद करा दिया गया है.

बाजारें बंद 

वहीं आज शुक्रवार को बुड़दी में बड़ी बाजार लगती है जिसमें जिले के दर्जनभर गांव के अलावा ओडिशा के भी आध दर्जन गांव के ग्रामीण आते हैं. लेकिन पिछले दो सप्ताह से यहां पर बाजार नहीं लग रही है. सीमावर्ती जिला मलकानगिरी में कोरोनो की दस्तक के बाद से यहां पर बाजार नहीं लग रही है. ग्रामीण खुद ही बाजार बंद करवा रहे हैं. वहीं दूसरी बाजार केरलापाल में लगता है जहां एक दर्जन से ज्यादा गांवों के ग्रामीण बाजार करने आते है, वो भी बंद है.न्यूज18 से चर्चा करते हुए ग्रामीण गंगा बधेल ने बताया कि ओडिशा में कोरोना के मरीज मिले हैं जिसके बाद हमारे द्वारा सावधानी बरती जा रही है ताकि हमारे गांव में कोरोना न फैले.  इसलिए सीमा सील की गई और बाजारों को बंद कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: 

पूर्व सीएम अजीत जोगी की हालत गंभीर, सेहत को लेकर डॉक्टरों ने कही ये बात 

COVID-19 Update: छत्तीसगढ़ से 24 घंटे में 29 नए मरीज, एक्टिव केस बढ़कर हुए 315

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 29, 2020, 11:48 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here