COVID-19: कोरोना से जंग में शामिल हुए सिविल वालंटियर, जरूरतमंदों की ऐसे कर रहे मदद | mungeli – News in Hindi

लोगों की मदद करने युवा सामने आ रहे हैं.

कोरोना वायरस (Corona Virus) से एहतियात के तौर पर पूरे मुंगेली (Mungeli) जिले को लॉकडाउन (Lockdown) कर दिया गया है.

मुंगेली. कोरोना वायरस (Corona Virus) से एहतियात के तौर पर पूरे मुंगेली (Mungeli) जिले को लॉकडाउन (Lockdown) कर दिया गया है. ऐसे में लोगों को कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है. लोगों की इन परेशानियों को कम करने ऐसे बहुत से समाजसेवी संस्था और युवक सामने आ रहे है जो नियम-कायदों को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंदों का सहयोग कर रहे है. मुंगेली की संस्था प्रयास, लोरमी की मानव सेवा समिति, मुक्तिधाम सेवा समिति, राजपूत युवा मंच जैसे कई संस्था है जो लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे है. ये भूखे और जरूरतमंद लोगों को भोजन और दूध की व्यवस्था करा रहे है.

इन संस्थाओं को आम लोगों का सहयोग भी मिल रहा है. अलग-अलग संस्था रोजाना 700 से अधिक लोगों का भोजन उनके घर तक पहुंचा रहे हैं. लोगों को राशन सामग्री भी दी जा रही है. प्रयास संस्था वनांचल में बैगा आदिवासियों के लिए भी राशन सामग्री पहुंचा रही है जिससे किसी को भोजन की कमी न हो. भोजन राशन उपलब्ध कराने के साथ ही लोरमी के सर्वदलीय मंच के युवा प्रशासन के सहयोग में भी आगे आए है और सड़क से लकर अस्पताल तक अपनी सेवाएं दे रहे है.

congress, cm bhupesh baghel, कांग्रेस, सीएम भूपेश बघेल, कोरोना वायरस, corona virus, coronavirus, covid-19, corona news, WHO, WHO issued instructions, Isolation center, chhattisgarh news, raipur news. छत्तीसगढ़ न्यूज, जगदलपुर न्यूज, कोरोना वायरस, कोरोना वायरस न्यूज, रायपुर न्यूज, corona virus updates, कोरोना वायरस अपडेट, कोरोना वायरस न्यूज, corona virus news, corona virus death, कोरोनाा वायरस मौत, corona virus in chhattisgarh, first case of corona virus in chhattisgarh, छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का पहला मरीज, छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का मरीज मिला, corona virus update news.
लोगों को घर पर रहने की अपील भी की जा रही है.

ऐसे कर रहे लोगों की मदद

लोरमी में सौ से अधिक लोगों को सिविल वालंटियर का पास जारी किया गया है. वालंटियर्स के नंबर लोगों को दिए गए है ताकि लोग कॉल कर जरूरत का सामान अपने घर मंगवा सके जिससे सड़कों पर भीड़ कंट्रोल किया जा सके. गांव के युवा भी लोगों को अपने इलाके से बाहर जाने से रोक रहे है और घर पर रहने की अपील कर रहे हैं.

सड़क से लेकर अस्पताल तक सिविल वालंटियर्स लोगों की मदद कर रहे हैं.

कोरोना योद्धाओं की तारीफ जिले के कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने भी की है. कलेक्टर ने कहा कि

सेवाभावी संस्थाओं का महत्वपूर्ण रोल रहता है. इतने बड़े आपदा से अकेले प्रशासन नहीं निपट सकता. सबको मिलकर इससे उभरना है. डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि मुंगेली जिले में जिस तरह सामाजिक संस्थाएं गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सामने आई है ये वाकई काबिले तारीफ है.

ये भी पढ़ें: 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मुंगेली से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 2, 2020, 8:24 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here