प्रदेश के अलग अलग मोर्चे पर पुलिस के जवान तैनात किए हैं. (सांकेति फोटो)
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए लागू लॉकडाउन का पालन कराने के लिए 72 हजार पुलिस बल के जवान प्रदेश भर में तैनात किए गए हैं.
प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती प्रदेश मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश की सीमाओं सहित जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है. इसके अलावा पीएचक्यू में कोरोना सेल गठित की गई है, जहां 24 घण्टे सभी जिलों से सतत् संपर्क स्थापित कर कानून व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है.
जारी है चालानी कार्रवाई
मंत्री साहू ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए 1316 एफआईआर, 1110 गिरफ्तारी, 2020 वाहन जप्ती और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 97 लाख 94 हजार 595 रूपए जुर्माना राशि वसूली की गई है. इसके अलावा गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि प्रदेश की सभी 33 जेलों में कैदियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ ही अनेक सावधानियां बरती जा रही हैं. 5 केन्द्रीय जेल, 20 जिला जेल एवं 8 उप जेलों से अंतरिम जमानत, नियमित जमानत, पैरोल और सजा पूरी तथा रिहाई के तहत 2368 बंदियों को रिहा किया जा चुका है.ये भी पढ़ें:
Lockdown 2.0: कोरोना के कारण श्मशान में लॉक हुईं अस्थियां, मुक्ति का इंतजार
छत्तीसगढ़: ICMR से प्रतिबंधित चीनी किट से MLA और अफसरों का हुआ कोरोना टेस्ट, जांच की मांग
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 28, 2020, 4:53 PM IST


