Covid-19: छत्तीसगढ़ में एक दिन में सबसे ज्यादा 16 नए केस, राज्य में कुल 83 संक्रमित | Chhattisgarh coronavirus update 16 people infected aiims raipur | raipur – News in Hindi

Covid-19: छत्तीसगढ़ में एक दिन में सबसे ज्यादा 16 नए केस, राज्य में कुल 83 संक्रमित

छत्तीसगढ़ में सामने आए कोरोना के 16 नए केस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) मे संक्रमण के कुल मामले 83 हो गए हैं. इनमें से 58 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि 25 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं. राज्य में रविवार को 16 नए मामले सामने आए हैं. ये अब तक के एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमण के केस हैं. सबसे ज्यादा बलोद जिले में 7 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मामले सामने आए है. इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 83 हो गई है.

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर ने ट्वीट कर बताया कि बीते 24 घंटे में 16 नए केस सामने आए हैं. इनमें बलोद में 7, बलौदाबाजार में 6, कवर्धा में 2 और राजिम में एक कोरोना संक्रमित मामला सामने आया है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि बलोद जिले में 21 और 32 साल के दो युवकों के नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. उन्हें यहां इलाज के लिए लाया गया था.

मुंबई में काम करते थे दोनों युवकबलोद के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि दोनों मुंबई में काम करते थे और 10 मई को महाराष्ट्र से बलोद आए थे. उन्हें लौटने के बाद क्वारंटाइन में रखा गया था. उन्होंने बताया कि उनके नमूनों को जांच के लिए 11 मई को भेजा गया था. अधिकारी ने कहा, ‘इसी के साथ, पिछले चार दिन में बलोद से कोविड-19 के चार मामले सामने आ गए हैं और चारों संक्रमित प्रवासी मजदूर हैं.’ उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों में चार मरीजों का इलाज चल रहा है.

राज्य में अब तक कुल 83 मामले

बता दें कि छत्तीसगढ़ मे संक्रमण के कुल मामले 83 हो गए हैं. इनमें से 58 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि 25 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं. यहां बीमारी से अब तक किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है और अब तक कुल 32,678 लोगों की जांच की गई है.

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन 4.0 में नहीं खुलेंगे होटल-रेस्टोरेंट, होम डिलीवरी की होगी छूट

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 17, 2020, 9:40 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here