COVID-19: छत्तीसगढ़ में ट्रेवल हिस्ट्री वाले 70 हजार से ज्यादा लोगों को किया गया क्वारंटाइन-COVID 19 More than 70 thousand people with travel history quarantined in Chhattisgarh | chhattisgarh – News in Hindi

COVID-19: छत्तीसगढ़ में ट्रेवल हिस्ट्री वाले 70 हजार से ज्यादा लोगों को किया गया क्वारंटाइन

ट्रेवल हिस्ट्री वाले 70 हजार से ज्यादा लोगों को क्वारंटाइन पर भेजा गया

Coronavirus से प्रभावित देशों और भारत के अन्य प्रभावित राज्यों की यात्रा करके 70 हजार से ज्यादा लोग छत्तीसगढ़ लौटे हैं. COVID-19 के संक्रमण की आशंका को देखते हुए एहतियातन इन्‍हें क्‍वारंटाइन कर दिया गया है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग (Health Department) से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 70 हजार से अधिक लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री (Travel History) है. ये वो लोग हैं जिन्होंने कोरोना वायरस (Coronavirus) से प्रभावित देशों और भारत के अन्य प्रभावित राज्यों की यात्रा करके छत्तीसगढ़ लौटे हैं. इन्हें COVID -19 के प्रसार को रोकने के लिए एहतियाती के तौर पर पूरे छत्तीसगढ़ में क्वारंटाइन पर रखा गया है.

वहीं सरकार का दावा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और निर्देशन में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए गए हैं. भारत सरकार के केबिनेट सचिव राजीव गौबा द्वारा रविवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव, पुलिस महानिदेशक के साथ समीक्षा की गई. इसमें देश के 730 जिलों के कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक, आयुक्त नगर निगम, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भी शामिल थे.

अभी तक 1590 लोगों के टेस्ट किए गए

प्रदेश के मुख्य सचिव आरपी मण्डल ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोविड-19 महामारी के नियंत्रण तथा रोकथाम हेतु भारत सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ में अभी तक 1590 लोगों के टेस्ट किए गए हैं, जिसमें 10 केश पाॅजिटिव पाए गए हैं. इसमें 7 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपेंट (पीपीई) किट्स पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. 

ये भी पढ़ें: सुरक्षा बल के जवानों पर फायरिंग करने वाले तीन नक्सली गिरफ्तार

सुकमा में कोरोना से जंग के लिए पुलिस लाइन में मास्क बना रहा है सरेंडर नक्सली

लॉकडाउन में आदिवासियों को कर रहे जागरूक, पहुंचा रहे जरूरी सामान

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 6, 2020, 7:53 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here