विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत के निर्देश पर विधानसभा में कंट्रोल रूम को स्थापित किया गया है
कंट्रोल रूम (Control Room) के जरिए सांसद, विधायक और आम जनता के बीच संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जाएगी.
मालूम हो कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई थी. इस बैठक में विधानसभा में कंट्रोल रूम बनाने का फैसला लिया गया था. छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय की ओर से ये जानकारी जारी की गई है.
ई-मेल के जरिए कर सकेंगे शिकायत
छत्तीसगढ़ विधानसभा में कंट्रोल रूम बनाया गया है. यह कंट्रोल रूम कोरोना महामारी से लड़ने के लिए बनाया गया है. इस कंट्रोल रूम में सांसद, विधायक और आम जनता के बीच संपर्क स्थापित किया जाएगा. दरअसल, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ हुई 21 अप्रैल को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह निर्णय लिया गया था कि अलग-अलग राज्यों में इस कंट्रोल रूमों को स्थापित किया जाए. इसकी मदद से आम लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा सकेगा.इसको लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े ने बताया है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत के निर्देश पर विधानसभा में कंट्रोल रूम को स्थापित किया गया है, जिसमें प्रदेश का कोई भी नागरिक अपने स्थानीय विधायक के माध्यम से समस्या को ई-मेल के जरिए से कंट्रोल रूम को अपनी समस्या की शिकायत भेज सकता है, जिसके निराकरण के लिए विधानसभा की तरफ से पहल की जाएगी.
ये भी पढ़ें:
मध्य प्रदेश के लकड़ी तस्कर बने परेशानी का सबब, वन मंत्री के क्षेत्र में ही काट रहे पेड़
मिसाल: ‘खाकी’ ने दिया अर्थी को कंधा, बिहार में बैठे परिवार को ऐसे दिखाई आखिरी झलक
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 27, 2020, 3:41 PM IST


