Covid-19: जशपुर के युवा साइंटिस्ट ने महुआ से बनाया सैनेटाइजर, कलेक्टर ने कहा- वाह! Covid-19: Young Scientist of Jashpur made sanitizer from Mahua, Collector said- Wow | jashpur – News in Hindi

जशपुर के युवा साइंटिस्ट ने महुआ से सैनेटाइजर बनाया.

छत्तीसगढ़ के जशपुर के एक युवा साइंटिस्ट ने जिले में सेनेटाईजर की कमी को देखते हुए महुआ से सेनेटाईजर बनाया है.

जशपुर. वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस के संक्रमण से जंग में कई लोग अपनी जिम्मेदारी समझते हुए प्रशासन का सहयोग कर रहा है. ऐसे में छत्तीसगढ़ के जशपुर के एक युवा साइंटिस्ट ने जिले में सेनेटाईजर की कमी को देखते हुए महुआ से सेनेटाईजर बनाया है. युवा साइंटिस्ट ने समर्थ जैन इस सेनेटाइजर को जिला प्रशासन एवं महिला स्वसहायता समूह के सहयोग से जिले में मुफ्त वितरण कर रहे हैं. जिला प्रशासन का भी इन्हें सहयोग मिल रहा है.

जशपुर के समर्थ जैन बेल्जियम में लाखों के पैकेज की नौकरी छोड़कर जिले में लगातार समाज हित मे काम करने का दावा करते हैं. समर्थ बताते हैं कि जिले में लगातार सेनेटाइजर की कमी को देखते हुए इन्होंने सेनेटाइजर बनाने पर काम शुरू किया और महुआ से एल्कोहल बनाकर धनिया, नीम, तुलसी, अजवाइन, जीरा, लेमन ग्रास, यूकेलिप्टस और करंच के इस्तेमाल से सेनेटाइजर बनाकर तैयार कर लिया.

2 प्रकार के सैनेटाइजर
समर्थ कहते हैं कि वे दो प्रकार के सेनेटाइजर बना रहे हैं. एक सेनेटाइजर मेडिकल फील्ड के लोगों के लिए बनाया गया है. मेडिकल फील्ड में संक्रमण के ज्यादा खतरे को देखते हुए इस सेनेटाइजर में 80 प्रतिशत से अधिक एल्कोहल का इस्तेमाल किया गया है. वहीं आम लोगों के लिए बनाये गए सेनेटाइजर में 60 प्रतिशत एल्कोहल का इस्तेमाल किया जा रहा रहा है.

Chhattisgarh
सामर्थ ने लोगों को सैनेटाइजर बांटे.

महुआ की पैदावार
जशपुर में महुआ की भरपूर पैदावार है इसलिए अब इस साइंटिस्ट के अविष्कार के बाद जिले से सेनेटाइजर की कमी खत्म होती दिखाई दे रही है. फिलहाल इनके द्वारा 15 लीटर सेनेटाईजर प्रतिदिन बनाया जा रहा है. इस सेनेटाइजर को महिला स्व सहायता समूह एवं जिला प्रशासन के माध्यम से जिले भर में वितरण किया जायेगा।प्रथम चरण में पुलिसकर्मियों को इस सेनेटाइजर का वितरण किया है और अब स्वास्थ्यकर्मियों मीडियाकर्मियों एवं जरूरी सेवाओ में लगे लोगों को इसका वितरण किया जा रहा ह.

महिलाओं को दे रहे ट्रेनिंग
जिले की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस टेक्नॉलॉजी को स्व सहायता समूह की महिलाओं को सिखाकर समर्थ महिलाओ को सेनेटाइजर निर्माण से जोड़ने की योजना पर काम कर रहे हैं. इस सेनेटाईजर को बनाने में बाहरी किसी भी चीज का इस्तेमाल नहीं किया गया है,समर्थ का दावा है कि सेनेटाइजर निर्माण शुरू होने के बाद पाँच से छः राज्यों में इसकी सप्लाई की जा सकती है. जिले के कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने समर्थ के प्रयास की सराहना की है. कलेक्टर का कहना है कि सेनेटाईजर निर्माण में डब्ल्यू एच को की गाइडलाइंस का पालन किया गया है. जिले में हो रही सेनेटाइजर की कमी अब दूर हो जाएगी. कलेक्टर ने इसको लेकर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने समर्थ की वाहवाही की है.

ये भी पढ़ें:
Lockdown 2.0: सीमा पर सख्ती थी तो 283 किलोमीटर पैदल चल नागपुर से रायपुर कैसे पहुंचे ईश्वर?

Lockdown 2.0: जानिए- कोरोना से जंग में की गई सख्ती से छत्तीसगढ़ को मिली कितनी ढील? 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए जशपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 22, 2020, 10:28 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here