COVID-19: यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के 100 से ज्यादा मेडिकल स्टूडेंट्स, लगाई वापसी की गुहार COVID-19: More than 100 medical students of Chhattisgarh stranded in Ukraine, pleading for return | raipur – News in Hindi

यूक्रेन की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाले छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट‌्स ने वापसी की गुहार लगाई है.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के 100 से ज्यादा मेडिकल स्टूडेंट्स यूक्रेन में पढ़ाई के लिए गए हैं. कोरोना वायरस के संक्रमण (Covid-19) की दहशत के बीच वे वहां फंस गए हैं.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के 100 से ज्यादा मेडिकल स्टूडेंट्स यूक्रेन में पढ़ाई के लिए गए हैं. कोरोना वायरस के संक्रमण (Covid-19) की दहशत के बीच वे वहां फंस गए हैं. कार्डियो बाल्कन स्टेट यूनिवर्सिटी, नारची रूस के छात्रों ने छत्तीसगढ़ सरकार से वापसी की गुहार लगाई है. उन्होंने वापसी के लिए राज्य सरकार और जन प्रतिनिधियों से संपर्क किया है. उनका कहना है कि स्थानीय सरकार से उन्होंने कई बार संपर्क किया, लेकिन कोई उचित जवाब नहीं मिल रहा है. इस बीच कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा उन्हें सता रहा है.

यूक्रेन में पढ़ाई कर रही छत्तीसगढ़ के भिलाई की छात्रा वेरोनिका शिवपुरे ने न्यूज 18 को बताया कि हमें इस स्थिति से बाहर निकालने के लिए सरकार को पत्र लिखा गया है. यहां हम 300 से अधिक छात्र हैं, जिनमें से 100 से 120 छात्र छत्तीसगढ़ से हैं. इनका कहना है कि यूक्रेन के यूनिविर्सिटी के जिस सरकारी हॉस्टल में ये लोग रहते हैं, वहां हर मंजिल में 1 सामान्य वाशरूम और 1 सामान्य रसोईघर है. सोशल डिस्टेंसिंग जैसा कुछ भी नहीं है. यहां संक्रमण का खतरा है. हमने अपने दूतावास से संपर्क किया है, लेकिन वे हमें जवाब नहीं दे रहे हैं.

मंत्री बोले- वापसी का प्रयास चल रहा
यूक्रेन से छात्रों की वापसी की गुहार लगाने के संबंध में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री अमरजीत भगत ने न्यूज 18 से चर्चा की. मंत्री भगत ने कहा कि कजाकिस्तान में छात्रों के फंसे होने की जानकारी मिली थी, उनकी वापसी के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा गया है. यूक्रेन के विद्यार्थियों का भी डेटा जुटाया जा रहा है. इनकी वापसी का प्रयास भी किया जाएगा. इसके लिए विदेश मंत्रालय से पत्राचार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:
पत्तों का मास्क पहनने की खबर कवर करने वाले पत्रकार और जरूरतमंदों को राशन देने वाले MLA के खिलाफ FIR दर्ज

CORONA: सीएम भूपेश बघेल का निर्देश, लॉकडाउन में FCI भी बेचेगा गेहूं, तय की गई ये कीमत 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: March 29, 2020, 6:27 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here