नियम तोड़ने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. (File Photo)
लॉकडाउन का उल्लंघन करने और अपनी विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने वाले लोगों पर पुलिस (Police) ने मामला (Case)दर्ज करने शुरू कर दिया है.
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन का उल्लंघन करने और विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने के मामले में अब तक 28 मामले दर्ज कर लिए गए हैं. पिछले 24 घंटे में ये मामले दर्ज किए गए हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रायपुर में 1, धमतरी में 1, दुर्ग में 5, राजनांदगांव में 1, बालोद में 3, मुंगेली में 1, जांजगीर-चाम्पा में 1, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 6, सरगुजा में 1, बलरामपुर में 1, कोरिया में 1, सूरजपुर में 2, बस्तर में 1, कांकेर में 1, दंतेवाड़ा में 1, और बीजापुर में 1 पर मामला दर्ज किया गया है.
ऐसी रखी जा रही निगरानी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद अब राजधानी रायपुर में लॉकडाउन के दौरान 25 ड्रोन और 300 कैमरों की मदद से भी 24 घंटे निगरानी करने की तैयारी की जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस ( COVID-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू लाॅकडाउन के दौरान इंटीग्रेटेड ट्रेफिक मेनेजमेंट सिस्टम में बनाए गए वार रूम के जरिए पूरे शहर और इसके चारों तरफ से निगरानी रखी जा रही है. इसके लिए 25 ड्रोन कैमरे के साथ-साथ यातायात व्यवस्था में लगे 300 कैमरों की मदद से शहर में आने-जाने वाले एक-एक वाहन पर बारीकी से नजर रखी जा रही है. इन ड्रोन और कैमरों से मिले इनपुट का वार रूम में 24 घंटे सातों दिन मानिटरिंग की जा रही है.ये भी पढ़ें:
Lockdown: वाराणसी में हुआ मां का निधन, अंतिम दर्शन के लिए रायपुर से पैदल ही चल पड़ा बेटा
COVID-19: रायपुर का शास्त्री मार्केट पूरी तरह बंद, बैरिकेटिंग कर पुलिस ने चिपकाया नोटिस
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 28, 2020, 1:45 PM IST

