COVID-19: लॉकडाउन में फरिश्ते बने किन्नर, मांगकर घर चलाने वालों ने ऐसे की मदद | raipur – News in Hindi

रायपुर में किन्नरों ने लोगों की मदद की.

कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण और लॉकडाउन (Lockdown) के बीच छत्तीसगढ़ के रायपुर (Raipur) में किन्नरों ने जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री बांटी.

रायपुर. जब आपके घर में खुशियां आती हैं तो वे आपके घरों में खुशियां मनाने आते हैं. नाचते हैं, गाते हैं और तालियां बजाते हैं. कई बार तंग आकर आप उन्हें थोड़ा बहुत कुछ देकर रफा-दफा कर देते हैं. ये कुछ के लिए आफत तो कुछ के लिए मजाक बन जाते हैं. लेकिन कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण और लॉकडाउन (Lockdown) के बीच इस बार इन लोगों ने कुछ ऐसा काम किया है, जिससे आपकी सोच और समझ जरूर बदलेगी. हम बात कर रहे हैं किन्नर समुदाय की. राजधानी रायपुर (Raipur) के ये किन्नर आज तक लोगों की खुशी में तो शामिल होते ही थे, अब दुख में भी मददगार के तौर पर उनके साथ खड़े हैं.

पूरे देश में कोरोना वायरस की वजह से लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे मुश्किल वक्त में किन्नरों ने आगे आकर लोगों की मदद की है, जो एक मिसाल है. रायपुर के जोरा के भवानी नगर में मौजूद किन्नर भवन से आज तक जब भी कोई किन्नर बाहर आता था, तो वह इसलिए की घर-घर जाकर लोगों से कुछ मांग सके. लेकिन आज जब ये किन्नर बाहर निकले तो इनके हाथ में करीब डेढ़ क्विंटल चांवल था, 25 किलो दाल, आलू, तेल और बिस्किट्स (Biscuits) के पैकेट्स थे. इसके बाद इन्होंने बस्तियों में गरीब लोगों को ये सारी सामग्री बांटी.

हम अपनी आत्म पर बोझ नहीं रख सकते

किन्नर समुदाय की प्रमुख भूलो बाई से न्यूज 18 ने इस संबंध में बात की तो वो रुंधे गले से बोलीं, ‘देखिए कोरोना (COVID-19) ने क्या स्थिति कर दी. जिनके दरवाजे हमेशा हमारे लिए सम्मान से खुले रहते थे, गरीब होकर भी जो हमें अपने दरवाजे से नहीं लौटाते थे, आज उन पर कितनी मुसीबत आई है. इसलिए इस विपदा में जिनके पास भी है, उन्हें सामने आना चाहिए और लोगों की मदद करनी चाहिए. हम लेकर तो नहीं जाएंगे ऊपर. सोच बदलने की जरूरत है.’ 

chhattisgarh news, cg news, raipur news, corona virus latest update, covid 19 latest news, kinnar helped people in raipur, corona cases in chhattisgarh, छत्तीसगढ़ न्यूज, रायपुर न्यूज, कोरोना वायरस, कोरोना वायरस मरीज, छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के नए मरीज, रायपुर में किन्नरों ने की लोगों की मदद
किन्नरों ने आगे आकर लोगों से भी मदद करने की बात कही.

किन्नर ज्योति बाई से जब पूछा गया कि आप यूं चावल-दाल बचाकर रखने के बजाय बांट रही हैं, आप कहां से लाएंगी, वो हंसने लगी और कहती हैं कि हम और लोगों से मांग लेंगे. लेकिन हमारे आस-पास लोग भूखे पेट रहें तो चीजों को जमा कर हम अपनी आत्मा पर बोझ नहीं रख सकते. किन्नर मधु कहती हैं हम कौन सा अपना दे रहे हैं, ये उन्हीं का तो है. दान की चीज जरूरतमंदों के साथ बांट कर ही खाना चाहिए. वहीं, किन्नर शिल्पा का कहना है कि गरीबों के लिए ये बड़ा मुश्किल का समय है. हमने पूरी कोशिश की है कि नियमों के दायरे में सब करें, ताकि संक्रमण ना फैले.

लोगों के घर ताली बजाने वालों के लिए वाह-वाही तो बनती है!

वहीं जिन बस्तियों में किन्नरों ने सामान बांटा, वहां के लोगों का कहना है कि जिन बड़े सेठ-सेठानियों के घर पर हम काम करते हैं वो सामने ही नहीं आए. मुश्किल घड़ी में पूछा तक नहीं. अब किन्नर दीदी सभी को चावल, दाल, आटा बांट रही हैं. लोगों का आरोप है कि इलाके का पार्षद तक पूछने नहीं आया. लेकिन किन्नर आए, हमें इनसे सीखना चाहिए. लोगों के घरों में जाकर ताली बजाने वालों के लिए, उनके इस काम पर ताली तो बनती ही है.

ये भी पढ़ें: 

COVID-19: कोरबा में लंदन से लौटा युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या 8 तक पहुंची

Corona Effect: सलवा जुडूम के कारण इस परिवार ने छोड़ा था गांव, अब ऐसे हुई ‘घर वापसी”

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: March 31, 2020, 1:28 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here