Covid-19 All people coming in contact with infected dead woman should be investigated: District Magistrate

Covid-19 संक्रमित मृत महिला के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की कराई जाए जांच: डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट

प्रतीकात्मक तस्वीर

खास बातें

  • संक्रमण से मृत महिला के संपर्क में आने वाले सभी लोगों का टेस्ट होगा
  • इस महिला की मृत्यु 4 अप्रैल को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हुई थी.
  • वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने आदेश दिया

नई दिल्ली:

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कोरोनावायरस (Coronavirus) से मरने वाली महिला के संपर्क में आने वाले सभी लोगों का टेस्ट होगा. इस महिला की मृत्यु 4 अप्रैल को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हुई थी. महिला की मृत्यु के बाद वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने आदेश दिया है कि अस्पताल में जो भी मरीज, डॉक्टर और पैरामेडिकल कोरोना संक्रमित मृत महिला के संपर्क में आया था सभी की जांच कराई जाए. बता दें, 72 वर्षीय उस मृत महिला को 10 मार्च को महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद उसे 30 मार्च को गंगाराम अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया जहां पता चला कि यह महिला कोरोना पॉजिटिव है.

इसके बाद उस महिला को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया और 4 अप्रैल को महिला की मृत्यु हो गई. अब इस महिला के संपर्क में आने वाले सभी लोगों का टेस्ट होगा. वहीं दूसरी तरफ यह भी सामने आया है कि ऐसे 8 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जिनका संबंध महाराजा अग्रसेन अस्पताल से है, इसलिए अस्पताल में इसका कन्टेनमेंट करने की ज़रूरत है.

UP के बाद दिल्ली में भी COVID-19 के 20 हॉटस्पॉट सील, डोर-टु-डोर होगी ज़रूरी सामानों की सप्लाई 

वहीं दिल्ली पुलिस का एक और पुलिसकर्मी कोरोना (Coronavirus) पॉजिटिव पाया गया है. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर तैनात एक हेड कॉन्स्टबेल कोरोना पॉजिटिव मिला है. दिल्ली के रोहिणी इलाके में रहने वाले इस पुलिसकर्मी के परिवार को लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है. पुलिस कर्मी को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here