COVID-19 cases exceeded 6.2 million worldwide | दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 62 लाख के पार, जानें कहां कितने मरीज

वाशिंगटन: दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 62 लाख से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 375,000 को पार कर गई है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी.

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि मंगलवार सुबह तक कुल मामलों की संख्या 6,265,496 रही, जबकि COVID-19 से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर 375,526 हो गया.

सीएसएसई के अनुसा 1,811,370 मामलों और 105,165 मौतों के साथ अमेरिका (USA) दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित देश है.

सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण के 526,447 मामलों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है. इसके बाद रूस (414,328), ब्रिटेन (277,736), स्पेन (239,638), इटली (233,197), भारत (198,370), फ्रांस (189,348), जर्मनी (183,594), पेरू (170,039), तुर्की (164,769), ईरान (154,445) और चिली (105,158) हैं.

ये वीडियो भी देखें-

इस बीमारी से मौत के संबंध में ब्रिटेन 39,127 मौतों के साथ अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- US ने कहा, WHO से नहीं रखेगा कोई वास्‍ता, जवाब मिला- ‘मत तोड़िए नाता’

कोरोना के कारण 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश इटली (33,475), ब्राजील (29,937), फ्रांस (28,836), स्पेन (27,127) और मेक्सिको (10,167) हैं.

(इनपुट- भाषा)




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here