खुफिया जानकारी के अनुसार पुलिस इन जमातियों को खोजने में जुटी है. वहीं प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए जहां पर यह जमाती ठहरे थे, उन आठ इलाकों को रेड जोन घोषित कर दिया है. इन इलाकों की ड्रोन से निगरानी हो रही है. इन इलाकों में लॉकडाउन (Lockdown) का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर भारी जुर्माना देना होगा. इसके साथ ही प्रशासन ने जनता से भी अपील की है कि रेड जोन घोषित इलाकों में न जाएं. गौरतलब है कि तेलंगाना में छह लोगों की मौत के बाद जब उनकी ट्रैवल हिस्ट्री निकाली गई तो पता चला कि यह लोग दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुए जलसे में शामिल होने गए थे.
ये सभी तबलीगी जमात के सदस्य हैं और इस्लाम के प्रचार-प्रसार के लिए जलसे में शामिल होने गए थे. यहां पर कई देशों के तबलीगी जमाती भी आए हुए थे और देश के अलग-अलग शहरों में इस्लाम के प्रचार-प्रसार के लिए निकल गए हैं. इसके बाद से पूरे देश में भारतीय और विदेशी तबलीगी जमातियों की खोज शुरू हुई. इसमें अब तक कानपुर प्रशासन ने भी आठ विदेशी सहित 31 तबलीगी जमातियों को विभिन्न मस्जिदों से खोज निकाला है. खुफिया जानकारी मिल रही है कि अभी इससे ज्यादा तबलीगी जमाती शहर में आए थे और उन्हें खोजा जाए. इसी बीच दो विदेशी सहित आठ तबलीगी जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए तो प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में परेशानियों का पहाड़ टूट पड़ा.
खंगाली जा रही है ट्रैवल हिस्ट्रीप्रशासन अब किसी भी सूरत में इन जमातियों को खोजने में जुट गया है और साथ ही इनकी ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाल रहा है. प्रशासन को अब तक पता चला है कि जनपद के आठ इलाकों में जमातियों का अड्डा रहा है. इसको लेकर प्रशासन ने इन सभी इलाकों को रेड जोन घोषित कर दिया है. प्रशासन ने ‘जमात’ का संक्रमण रोकने के लिए नगर के छह और ग्रामीण क्षेत्र के दो इलाकों में रेड जोन का बैरियर लगा दिया है. इन जगहों पर लोगों की आवाजाही रोक दी गई है. इसके अलावा, कोरोना वायरस से संक्रमित मिले जमाती जिन-जिन मस्जिदों में गए थे, उनकी ट्रैकिंग होगी और संपर्क में आए लोग चिह्नित किए जा रहे हैं.
लॉकडाउन का पालन कराएगी पीएसी
हुमांयू मस्जिद में जमातियों से मिले 20 लोगों को चिह्नित किया गया है. जमातियों की ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर शहरी क्षेत्र के छह और ग्रामीण क्षेत्र के दो इलाके रेड जोन घोषित कर बैरिकेडिंग कर दी गई. लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पीएसी लगाई गई है. एसएसपी अनंत देव ने बताया कि आई जांच रिपोर्ट में संक्रमित बताए गए छह जमाती दो अलग-अलग जमात के हैं. दो संक्रमित अफगानी उस जमात से हैं जिसके आठ विदेशी सदस्य 14 मार्च और तीन भारतीय 18 मार्च को चमनगंज की हलीम प्राइमरी वाली मस्जिद मे ठहरे थे.
छह मस्जिदों में दी जमातियों ने दस्तक
दो-तीन दिन रुकने के बाद सभी कर्नलगंज की हुमायूं मस्जिद गए और नौबस्ता की खैर मस्जिद होते हुए बाबूपुरवा की सुफ्फा मस्जिद पहुंचे. दूसरी जमात घाटमपुर और सजेती की बरीपाल स्थित बड़ी मस्जिद में ठहरी थी. यही दल कानपुर देहात के गजनेर और कैंथा में भी धर्म प्रचार के लिए गया और तीन दिन रुका. कानपुर देहात प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी है. ट्रैवल हिस्ट्री के मुताबिक जमाती जिन छह मस्जिदों में गए थे, उनका एक किमी परिधि का इलाका रेड जोन घोषित कर बेरिकेड कर दिया गया है. सीमाएं सील कर पीएसी तैनात कर दी गई है.
रेड जोन में तब्दील हुए इलाके
प्रशासन ने बताया कि चमनगंज में हलीम प्राझमरी वाली मस्जिद, कर्नलगंज में हुमायूं मस्जिद, नौबस्ता में खैर मस्जिद, बाबूपुरवा में सुफ्फा मस्जिद, सजेती में बरीबाल स्थित बड़ी मस्जिद, घाटमपुर की मस्जिद और बेकनगंज के साथ मछरिया की मस्जिद के इलाकों को रेड जोन घोषित किया गया है. यानी अब अनवरंगज, बेकनगंज, चमनगंज, बाबूपुरवा, मछरिया, कर्नलगंज, घाटमपुर और सजेती के इलाकों में जाने से शहरवासी बचें.
यह भी पढ़ें:
Video: परिवार से दूर एम्स की डॉक्टर के निकले आंसू, कहा- कोरोना के खिलाफ युद्ध है ये
कोरोना वायरस: दुनिया भर में 70 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, सिर्फ यूरोप में गईं 50 हजार जानें


