covid-19 home-testing kits: Covid home test kit: इन लोगों के लिए सही नहीं है 15 मिनट में रिजल्ट देने वाली होम टेस्ट किट, निगेटिव आने पर होगी RT-PCT टेस्ट की जरूरत – covid home test kit can show false negative result in case of low or mild infection know the reason

निगेटिव आएं सिम्टोमैटिक लोग तो जरूरी है RT- PCR टेस्ट

-rt-pcr-

आईसीएमआर ने होम टेस्ट को लेकर कहा संकट की घड़ी में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही ICMR ने होम टेस्ट को लेकर ये भी कहा कि अगर इसके परीक्षण में सिम्टोमैटिक लोग यानी जिन्हें कोविड के लक्षण (COVID symptoms) दिख रहे हों बावजूद इसके वे नेगेटिव पाए जाएं तो उनकी आरटी-पीसीआर जांच करवानी चाहिए।

इसके पीछे की वजह बताते हुए ICMR ने कहा कि कभी-कभी माल्ड सिम्टम्स यानी हल्के लक्षण होने के चलते रैपिड एंटीजन टेस्ट में कुछ पॉजिटिव को ट्रेस नहीं कर पाने की आशंका रहती है। या कहें कि हल्के लक्षण वालों के एंटीजन टेस्ट में सटीक परिणाम नहीं आ पाते।

पेन किलर से कहीं ज्‍यादा फायदेमंद होते हैं ये घरेलू उपाय, सिर दर्द से तुरंत मिलता है छुटकारा

​कैसे काम करती है होम-टेस्टिंग किट

CoviSelfTM का हर टेस्ट हमें कोविड से निपटने के लिए निर्देश और एक बायोहजार्ड बैग प्रोवाइड करता है। आसान भाषा में समझे तों टेस्ट के बाद में समय रहते हम अपना उपचार करा सकते हैं। चूंकि यह एक एंटीजन टेस्ट है इसलिए इसमें नेजल स्वैब की जरूरत होती है।

यह किट सिर्फ 15 मिनट में परिणाम देती है और जो लोग इसके जरिए पॉजिटिव आते हैं उन्हें बिना देर किए अपने परिचितों से अलग होकर आइसोलेशन में रहना चाहिए, ताकि वे दूसरों को संक्रमित न कर सकें। किट के परीक्षण के बाद उन्हें स्थानीय नगर निकायों (local municipal bodies) और उनके स्वास्थ्य सेवा प्रदाता (healthcare provider) से संपर्क करना चाहिए।

गेहूं की बजाए करें इन 5 तरह के आटे से बनी रोटियों का सेवन और झट से घटाएं अपना एक्स्ट्रा वजन

​मोबाइल फोन की हेल्प से मिलेगा एंटीजन टेस्ट का रिजल्ट

कोविड के खिलाफ मुहिम में होम टेस्ट का लॉन्च होना एक बड़ा कदम कदम है। इस किट को मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस (MyLab Discovery Solutions) की ओर से तैयार किया गया है। इसके जरिए अब घर बैठे ही कोरोना का पता लग सकता है कि आपकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव है या निगेटिव।

ऐसे में आपको तुरंत अस्पताल या पैथ लैब जाने की जरूरत नहीं होगी। CoviSelf किट के रिजल्ट का पता लगाने के लिए यूजर्स को अपने मोबाइल फोन पर एक ऐप डाउनलोड करने की आवश्यकता होती है। आप Mylap CoviSelf app को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐप में अपने बारे में सभी डिटेल्स दें और इसमें QR कोड को स्केन करें। टेस्ट कार्ड पर एक QR कोड होता है जिसके जरिए आपको रिजल्ट मिलेगा।

​कैसे पता चलता नेगेटिव और पॉजिटिव का रिजल्ट

CoviSelf किट में एक कंट्रोल सेक्शन (control line) और टेस्ट लाइन शो होती हैं जिसके जरिए हम रिजल्ट का पता करते हैं। यदि किट के कंट्रोल सेक्शन सी और टेस्ट लाइन टी दिखाई देती है तो समझना चाहिए कि आप कोविड पॉजिटिव हैं। इसमें लगभग 15 मिनट तक का समय लगता है।

वहीं, अगर अगर नियंत्रण रेखा C दिखाई देती है, लेकिन परीक्षण रेखा T नहीं होती तो समझ लेना चाहिए आपका रिजल्ट नेगेटिव है। इसके अतिरिक्त यदि नियंत्रण रेखा C नहीं दिखती और न ही टेस्ट लाइन में T है तो इस मामले में आपको फिर से टेस्ट करना चाहिए।

​टेस्ट किट की कीमत

आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि होम टेस्टिंग किट जल्द ही दवा की दुकानों पर उपलब्ध होगी।’ मायलैब इंडिया के फाउंडर ने बताया कि यह एक सेल्फ यूज और होम यूज टेस्ट किट है जिसे आप आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में इसकी कीमत 250 रुपए हो सकती है।

आपको बता दें कि किट के साथ आपको एक मैन्यूल भी मिलेगा जिसमें इसके बारे में जानकारी दी गई है कि कैसे इसका इस्तेमाल करें। खास बात ये है कि स्वाब नमूना एकत्र करने के लिए किसी पेशेवर मेडिकल स्टाफ की जरूरत नहीं होगी।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here