Covid-19 Latest Updates in india: Total coronavirus case and death in india delhi maharashtra mumbai and madhya pradesh – Covid-19: भारत में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, अब तक 414 लोगों ने गंवाई जान, तो मरीजों की संख्या हुई 12 हजार पार

Covid-19: भारत में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, अब तक 414 लोगों ने गंवाई जान, तो मरीजों की संख्या हुई 12 हजार पार

प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली:

कोरोनावायरस का कहर भारत में लगातार जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 12,380 हो गई है.  पिछले 24 घंटों में कोरोना के 941 नए मामले सामने आए हैं और 37 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना से अब तक 414 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 1489  मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं. वहीं, अमेरिका में कोरोना वायरस से 24 घंटे के भीतर बुधवार को करीब 2,600 लोगों की मौत हो गई जो किसी भी देश में इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की सर्वाधिक संख्या है. अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, 24 घंटे में 2,569 लोगों की मौत हुई. इसके साथ ही अमेरिका में मरने वाले लोगों की कुल संख्या 28,326 पहुंच गई है जो किसी भी देश के मुकाबले मृतकों की सबसे अधिक संख्या है. 

बता दें, देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. हालांकि 20 अप्रैल से लॉकडाउन के दौरान उन इलाकों में कुछ छूट भी दी जाएंगी, जहां कोरोना के मामले कम हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की थी. बता दें कि पहले चरण का लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म हो रहा था.

 

वेब
स्टोरीज़


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here