COVID 19 Meerut becomes Jamat stronghold police searched 341 Jamati nodakm upum | COVID-19: मेरठ बना ‘जमात’ का गढ़, पुलिस ने खोजे 341 जमाती | uttar-pradesh – News in Hindi

COVID-19: मेरठ बना ‘जमात’ का गढ़, पुलिस ने खोजे 341 जमाती

मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार का कहना है कि इनमें से 78 ऐसे जमाती भी मिले हैं, जो जनपद से बाहर जा चुके हैं.

पुलिस ने मेरठ (Meerut) जोन में अब तक 1328 जमातियों की तलाश की है, जिनके क्वारेंटाइन (Quarantine) किए जाने की प्रक्रिया जारी है.

मेरठ. उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) में जमातियों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. समूचे उत्तर प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा जमाती मेरठ शहर में पाए गए हैं. मेरठ के मवाना, सरधना, फलावदा, परतापुर, भावनपुर लिसाड़ी गेट, देहली गेट और अन्य थानाक्षेत्रों में अब तक कुल 341 जमाती ट्रेस किए जा चुके हैं. जिन्हें इंस्‍टीट्यूशनल क्‍वारेंटाइन (Quarantine) कर दिया गया है. मेरठ से ट्रेस किए गए जमातियों में 20 विदेशी (Foreigners) भी शामिल है.

गौरतलब है कि मेरठ में अब तक 12 जमाती समेत 32 कोरोना पॉज़िटिव के मामले रिपोर्ट किए गए हैं. वहीं, समूचे जोन की बात करें तो मेरठ जोन में अब तक कुल 1149 भारतीय जमाती और 119 विदेशी जमातियों की तलाश की गई है. मेरठ जोन के जिन जिलों से जमाती ट्रेस किए गए है, उनमें मेरठ, बागपत, हापुड़, शामली, मुजफ्फरनगर, गाज़ियाबाद, सहारनपुर और बुलंदशहर शामिल हैं.

सभी जमातियों की हो रही निगरानी
मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार का कहना है कि इनमें से 78 ऐसे जमाती भी मिले हैं, जो जनपद से बाहर जा चुके हैं. यानि इस वक्त मेरठ जोन में 1071 जमाती मौजूद हैं. इन सभी की निगरानी की जा रही है. इनकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली गई है और अगर इनमें से किसी ने दिल्ली की निज़ामुद्दीन मरकज़ में शिरकत की है तो उसे और वो जिस-जिस के सम्पर्क में आया है, उन सभी को तलाश कर उन्हें क्‍वारेंटाइन किया जा रहा है.कई जिलों में पॉजिटिव पाए गए जमाती
एडीजी मेरठ जोन ने बताया कि इनमें से कई जमाती संक्रमित भी मिले हैं. हालांकि, इनमें से किसी संक्रमित जमाती की कोरोना पॉज़िटिव की वजह से मौत नहीं हुई है. मेरठ के अलावा शामली, हापुड़, सहारनपुर में कई जमाती कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं. मेरठ जोन में अब तक कोरोना की वजह से एक व्यक्ति की मौत हुई है. वहीं, महाराष्ट्र से आया एक व्यक्ति संक्रमित हुआ था, जिसका इलाज मेरठ के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मेरठ से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 6, 2020, 9:25 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here