
नरेंद्र सिंह तोमर की श्योपुर यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन हुआ
भोपाल:
Covid-19 Pandemic: कोरोना वायरस की महामारी के मद्देनजर एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार लगातार लोगों को ‘सोशल डिस्टेंसिंग’ का पाठ पढ़ा रही है लेकिन खुद मंत्री और उनके समर्थक सोशल डिस्टेंसिंग के दिशानिर्देशों की अनदेखी करते नजर आ जाते है. अनदेखा करते दिख रहे हैं. केन्द्र सरकार में कृषि एवं ग्रामीण पंचायत विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) के श्योपुर आगमन के दौरान मंगलवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला. मंगलवार को तोमर श्योपुर पहुंचे लेकिन अपने ही संसदीय क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग से बेफिक्र बने रहे. यही नहीं, जिले के अफसर भी आंख-कान मूंदे मंत्रीजी और उनके समर्थकों की आवभगत करते नजर आए.
@narendramodi@ChouhanShivraj की सरकार लोगों को #SocialDistancing का पाठ पढ़ा रही है तो वहीं दूसरी तरफ खुद उनके मंत्री @nstomar मंगलवार को श्योपुर पहुंचे लेकिन #सोशल_डिस्टेंसिंग डिस्टेंसिंग से बेफिक्र बने रहे @ndtvindia@ndtv#Covid_19india@INCIndia@RahulGandhi@yadavtejashwipic.twitter.com/aSqt0hFaSo
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) May 26, 2020
यह भी पढ़ें
तोमर मध्य प्रदेश के श्योपुर में एक कार्यक्रम में ‘कोरोना वॉरियर्स’ का सम्मान करने पहुंचे थे. उनके रेस्ट हाउस पहुंचते ही उनसे मिलने जिले के बीजेपी पदाधिकारियों सहित बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हो गया. मंत्रीजी इस दौरान एक बार भी उन्हें दूर रहने की नसीहत देते नहीं दिखे. यही नहीं, बाद में कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान भी बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए. निषादराज भवन में उन्होंने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया, वहीं कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलास्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक भी ली और जिले में कोरोना से निपटने की स्थितियों की समीक्षा की. कार्यक्रम के बाद उन्होंने कोरोना संक्रमण से आगाह भी किया. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आने वाले कल में भी हमें सावधान रहना है क्योंकि कब कौन संक्रमित निकलेगा, कहा नहीं जा सकता. खासतौर से जब लॉकडाउन पूरा खुलेगा, उसकी एडवांस में प्लानिंग होना चाहिए. गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में अबतक कोरोना संक्रमण के करीब सात हजार मामले सामने आ चुके हैं. श्योपुर में संक्रमितों की संख्या 6 है. 305 लोगों की अभीतक कोरोना से मौत हो चुकी है. (श्योपुर से अजय राठौर के इनपुट के साथ)
VIDEO: आर्थिक पैकेज से पंजाब को कोई लाभ नहीं: पंजाब के मुख्यमंत्री

