COVID-19 survivor ‘Miracle Larry’ leaves NYC hospital after 128 days in hospital | कोरोना से अस्‍पताल में लड़ी 128 दिन जंग, निभाता रहा वीबी को दिया वायदा

न्यूयॉर्क: शायद कोरोना से इतनी लंबी लड़ाई किसी और ने नहीं लड़ी होगी, न्यूयॉर्क में ‘मिराकल लैरी’ मैनहट्टन हॉस्पिटल में 128 दिन तक अपनी जिंदगी की जंग लड़ते रहे और और आखिरकार अपनी मौत को हराकर घर लौटे. लैरी कैली 17 मार्च को कोरोना संक्रमित होने के बाद हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे, तब न्यूयॉर्क कोरोना का एपिसेंटर बना हुआ था. 

जब लैरी के शरीर ने सही होने के कोई संकेत नहीं दिए, तो उन्हें वेंटीलेटर पर रख दिया गया और पूरे 51 दिन तक उन्हें वेंटीलेटर पर रहना पड़ा. इस दौरान उन्हें लगातार दौरे आते रहे, संक्रमण का शिकार रहे. जब उनकी तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गई तो उनकी पत्नी को डॉक्टर्स को प्लग खींचने से रोकना पड़ा. कैली ने बताया कि वह ‘माउंट सिनाई मॉर्निंग साइड’ में सबसे बीमार’ व्यक्ति था और जब वह कोमा में था, उसके दोनों फेफड़ों में न्यूमोनिया था.

लैरी ने सीएनएन को दिए एक स्टेटमेंट में बताया,  ”मैं थोड़ा परेशान था, तो मुझे शांत करने के लिए उन्होंने फेंटानिल दिया, मैं फेंटानिल की लत का शिकार हो गया तो उसे छुड़ाने के लिए उन्होंने मैथाडोन देनी शुरू कर दी और मुझे एक बड़ा मस्तिष्क रक्तश्राव हुआ, उनके मुताबिक वो मेरे पूरे मस्तिष्क में फैल गया था. उन्होंने मेरे ऊपर हर उपाय आजमाया, मैं फेंटानिल का एडिक्ट हो गया था, वो इसकी लत छुड़ाना चाहते थे, मैं एक सही हो रहा ड्रग एडिक्ट हूं, मैं इसे याद तक नहीं रखना चाहता”.

उसने आगे बताया कि, ”मैं एक अंधेरी कोठरी में था, लेकिन किसी ने मुझे बाहर खींच लिया. अगर ये चमत्कार है तो ये चमत्कार है”. उसके भाई ने उसका नाम ‘मिराकल लैरी’ रख दिया है.

64 साल के लैरी की कोरोना वायरस से इतनी बड़ी जंग लड़ने की हिम्मत के पीछे अपनी बेटी और पत्नी डॉन से किया गया वायदा था. जब लैरी ड्रग इंडक्डेंट कोमा में था, तब उसने उनसे वादा किया था कि वो कभी भी लड़ना नहीं छोड़ेगा.

हॉस्पिटल से रिलीज होने के बाद जो सबसे पहला काम लैरी ने किया, वो था उन दोनों को गले लगाना, जब वो बाहर आया, तो दोनों उसे घर ले जाने के लिए वार्ड के बाहर खड़ी थीं. अमेरिका में कोराना संक्रमित मरीजों की संख्या 41 लाख पर जा पहुंची है और अब तक इसके चलते 145,324 लोगों की जान जा चुकी है.

ये भी देखें-




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here