COVID-19: total infection cases exceeded 2.5 million, deaths 1.7 lakhs| कोविड-19: दुनिया में संक्रमण के कुल मामले 25 लाख पार, मौतें 1.7 लाख से ज्‍यादा | कोविड-19: दुनिया में संक्रमण के मामले 25 लाख के पार, मौतें 1.7 लाख से ज्‍यादा

नई दिल्‍ली: कोरोना वायरस के आंकड़े हर दिन तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. ताजा जानकारी के अनुसार, अब दुनियाभर में कोविड-19 संक्रमण के मामले 2,561,915 हो गए हैं. वहीं इस घातक वायरस से 177,200 लोगों की जिंदगी छिन चुकी है. अब तक इस वायरस से संक्रमित 681,216 लोग ठीक हो चुके हैं. 

कोरोना की सबसे बुरी मार झेल रहे देशों की बात करें तो अमेरिका और कनाडा में अब तक कुल 841,584 मामले आ चुके हैं और 44,982 अपनी जान गंवा चुके हैं. पूरे यूरोप में ही मरने वालों की संख्‍या 1,09,381 हो चुकी है और 1,234,340 लोगों में कोविड़-19 संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. 

LIVE TV

इटली में 1,83,957 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 24,648 लोगों की मौत हो चुकी है. स्‍पेन में मौतों का ये आंकड़ा 21,282 है और मामले 2,04,278 हैं. 

एशिया और मध्‍य-पूर्व में भी इस वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है. एशिया में  7,191 मौतों के साथ 1,74,020 मामले सामने आए. वहीं मध्‍य पूर्व में  5,784 लोगों ने इस वायरस के कारण अपनी जान गंवाई और 1,33,221 इससे संक्रमित हुए हैं. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here