कोरबा के कटघोरा में 8 पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद इलाके को सील कर दिया गया है. (प्रतीकात्मक)
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा (Korba) जिले से कोविड-19 (Covid-19) के संक्रमण की एक बड़ी खबर है. कोरबा का कटघोरा कोरोना वायरस के हॉट स्पॉट के रूप में सामने आ रहा है.
छत्तीसगढ़ में अब तक कोविड-19 के 18 मरीज मिले हैं, जिनमें से 10 मरीज अकेले कोरबा जिले से ही है. इनमें से भी 9 एक ही इलाके कटघोरा के हैं. नए मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. इससे पहले 4 अप्रैल को कटघोरा में एक 16 वर्षीय किशोर को कोराना की पुष्टि हुई थी. इसके बाद अब 24 घंटे में ही 8 नए मरीज मिले हैं. कटघोरा के अलावा कोरबा शहर के एक युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी, जो यूके से लौटा है. इस युवक को डिस्चार्ज किया जा चुका है. छत्तीसगढ़ में अब तक मिले 18 मरीजों में से 9 के ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.
इलाके में लगा कर्फ्यू
कोरबा की कलेक्टर किरण कौशल ने न्यूज 18 को बताया कि कटघोरा के बड़ी मस्जिद के दायरे के 2 वार्डों में पूरी तरह से कर्फ्यू लगा दिया गया है. 4 अप्रैल को मस्जिद में कांति के जमात के सदस्य 16 वर्षीय किशोर में कोरोना वायरस के संक्रमण की पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी. इसके बाद से किशोर से संपर्क में आए लोगों और उनके परिवार व जान पहचान के वालों को ट्रेस किया गया था. ऐसे 40 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें पिछले 24 घंटे में 8 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इलाके में किसी भी आम नागरिक के जाने आने पर रोक लगा दी गई है. सभी को घर में ही रहने की हिदायत दी गई है.ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़: कोविड-19 के मिले मरीजों में सबसे अलग है 11वां केस, अब ज्यादा सतर्क रहने की हिदायत
Fact Check: क्या तेजी से कोरोना वायरस फ्री जोन की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़?
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए कोरबा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 9, 2020, 4:57 PM IST


