COVID-19 Update: छत्तीसगढ़ में 24 हजार 506 संदिग्धों की जांच, 23326 की ​रिपोर्ट निगेटिव COVID-19 update: 24 thousand 506 suspects investigated in Chhattisgarh, report of 23326 negative | raipur – News in Hindi

छत्तीसगढ़ के पांच कोरोना मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण (Covid-19) के खतरे के बीच अब तक 24 हजार 506 संदिग्धों की जांच की जा चुकी है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण (Covid-19) के खतरे के बीच अब तक 24 हजार 506 संदिग्धों की जांच की जा चुकी है. इनमें से अब तक 59 मरीज की पॉजिटिव मिले हैं. राज्य सरकार द्वारा 9 मई की शाम को जारी कोरोना बुलेटिन में बताया गया कि 24506 संदिग्धों की जांच की जा चुकी है. इनमें विदेश यात्रा से आए नागरिक, तब्लीगी जमात के सदस्य व उनके संपर्क में आए लोग. अन्य संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोग, प्रभावित राज्यों से आए लोग और उनके संपर्क में आने वाले शामिल हैं. इनमें कुछ वे लोग भी हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण (Covid-19) के लक्षण थे.

राज्य सरकार द्वारा जारी बुलेटिन में बताया गया कि अब तक की कुल जांच में इनमें से 23 हजार 306 संदिग्धों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है. 59 पॉजिटिव केस अब तक राज्य में मिले हैं. 1 हजार 121 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आनी बची है. राज्य में मिले 59 मरीजों में से अब तक 43 मरीज ठीक हो चुके हैं. इनको अस्पताल से छु​ट्टी भी दे दी गई है. पांच मरीजों को 9 मई की शाम को ही रायपुर एम्स से डिस्चार्ज किया गया है. 16 मरीजों का इलाज अब भी किया जा रहा है.

इन जिलों में एक्टिव केस
राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में अब कोरोना संक्रमण से ग्रसित 16 मरीजों का इलाज रायपुर एम्स में किया जा रहा है. इनमें दुर्ग जिले के 8, सूरजपुर जिले के 4, कवर्धा जिले के 3 और रायपुर का 1 मरीज शामिल है. कुल पर आंकड़ों पर नजर डालें तो सूरजपुर जिले में कुल 6 मरीज अब तक मिले, जिसमें 2 डिस्चार्ज, एक्टिव-4 हैं. दुर्ग में जिले कुल मरीज-10, डिस्चार्ज- 02, एक्टिव- 08, कवर्धा में कुल मरीज- 06, डिस्चार्ज- 03, एक्टिव-03, रायपुर जिले में कुल- 07, डिस्चार्ज- 06, एक्टिव- 01 मामले हैं. इसके अलावा कोरबा में मिले 28 और बिलासपुर और राजनांदगांव में मिले 1-1 मरीज पहले ठीक हो चुके हैं.ये भी पढ़ें:

लॉकडाउन का ऐसा सितम: रायपुर के इस बाजार में हर माल बिक रहा बस ₹10 में

छत्‍तीसगढ़: रेप का विरोध करने पर मिट्टी का तेल डालकर महिला को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 10, 2020, 7:15 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here