केंद्र सरकार का अनुमान है कि छत्तीसगढ़ में अगस्त तक कोरोना की संख्या 63000 हो सकती है. (कॉन्सेप्ट इमेज)
राज्य में अब तक 4,09,693 नमूनों की जांच की गई है. इनमें से 14481 लोगों में कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण की पुष्टि हुई है.
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित चार महिलाओं समेत 13 मरीजों की मृत्यु की जानकारी मिली है. राज्य में अब तक 4,09,693 नमूनों की जांच की गई है. इनमें से 14481 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में अभी तक 9857 मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद छुट्टी दी गई है. वहीं, 4494 मरीजों का इलाज किया जा रहा है. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 130 लोगों की मृत्यु हुई है.
रायपुर जिले में सबसे अधिक 4931 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 4931 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. जिले में अब तक संक्रमण से 68 लोगों की मौत हुई है. इधर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जनता से अपील की है कि वह कोरोना वायरस संक्रमण को हल्के में न लें. सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा है कि ‘कोविड से जंग जारी है और इसे हल्के में लेना अनिश्चित चुनौतियां खड़ी कर सकता है. केंद्र सरकार का अनुमान है कि छत्तीसगढ़ में अगस्त तक कोरोना की संख्या 63000 हो सकती है. वहीं, हम अपनी जागरूकता और तैयारियों के माध्यम से इस संख्या को 23 हज़ार के पार न जाने देने का पूरा प्रयास करेंगे.’

