COVID-19 Update: मरीजों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 1662, एक्टिव केस 939, अब तक 8 की मौत, COVID-19 update live 1662 total patients active case 939 8 deaths so far in cg | raipur – News in Hindi

COVID-19 Update: मरीजों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 1662, एक्टिव केस 939, अब तक 8 की मौत

छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ गई है.

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के भीतर ही कोरोना से 02 मरीजों की मौत हो गई. दोनों को उपचार के लिए रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था. जिन 02 मरीजों की मौत हुई उनमें से एक रायगढ़ जिले का तो दूसरा महासमुंद जिले के निवासी थे.

रायपुर.  छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना (Coronavirus) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. आलम यह है कि रविवार को भी 113 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिनमें कोरबा से 44, बलरामपुर से 28, जांजगीर से 14, दुर्ग से 06, रायगढ़ से 06, रायपुर से 06, बलौदाबाजार से 03,  गरियाबंद से 02, बिलासपुर से 02, जशपुर से 02 नए मरीज शामिल हैं. नए मरीजों के मिलने के बाद प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1662 तक पहुंच चुकी है, तो वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या भी 939 हो चुकी है. रोज नए बढ़ते आकड़ों के साथ ही जिम्मेदारों के माथे पर चिंता की लकीर बढ़ते जा रही है. कोरोना (COIVD-19) के लगातार बढ़ते संक्रमण पर लगाम कब लगेगी इस बात का जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है. छत्तीसगढ़ में कोरोना को मात देकर स्वस्थय होने का दर रविवार को डिस्चार्ज हुए मरीजों को मिलाकर 43.02 तक पहुंच चुकी है. अब तक प्रदेश में 715 मरीज कोरोना को मात देने में सफल हुए हैं.

आंकड़ों से समझे छत्तीसगढ़ में कोरोना की हालत

कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 939
कुल पीड़ितों की संख्या पहुंची 1662जिलेवार एक्टिव केस

दुर्ग- 42
राजनांदगांव- 33
बालोद- 06
बेमेतरा- 18
कवर्धा- 48
रायपुर- 93,
धमतरी- 03
बलौदाबाजार- 73
महासमुंद- 23
गरियाबंद- 05
बिलासपुर- 96
रायगढ़- 38
कोरबा-160
जांजगीर- 112
मुंगेली- 28
सरगुजा- 16
कोरिया- 24
सूरजपुर- 06
बलरामपुर- 50
जशपुर – 52
जगदलपुर- 02
कोण्डागांव- 01
दंतेवाड़ा- 02
कांकेर- 08
मौत का आकड़ा

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के भीतर ही कोरोना से 02 मरीजों की मौत हो गई. दोनों को उपचार के लिए रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था. जिन 02 मरीजों की मौत हुई उनमें से एक रायगढ़ जिले का तो दूसरा महासमुंद जिले के निवासी थे. इन्हें मिलाकर दुर्ग से 03, रायपुर से 01, बिलासपु से 01, जगदलपुर से 01, रायगढ़ से 01 और महासमुंद से 01 मरीज ने कोरोना से लड़ते हुए दम तोड़ दिया. हालांकि रविवार को जिन मरीजों के मौत की पुष्टि की गई उन्हें दूसरी भी गंभीर बीमारी थी. तो वहीं छत्तीसगढ़ में बीते एक पखवाड़े में जांच की गति में तेजी देखने को मिली है. मौजूदा स्थिति में प्रतिदिन साढ़े तीन हजार के करीब जांच हो रही है. बात आंकड़ों की करें तो प्रदेश में अब तक कुल 103895 संदिग्धों की जांच की गई है.

ये भी पढ़ें: 

50 हजार बच्चों के टीकाकरण में कोरोना बना रुकावट, बढ़ सकता है शिशु मृत्यु दर का आंकड़ा 
Rajasthan Board: 18 जून को होंगे एग्जाम, इस तारीख तक आ सकता है रिजल्ट 

 


First published: June 15, 2020, 6:41 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here