
प्रतिकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली:
भारत में कोरोनावायरस के मामले फिर बढ़ने लगे हैं. पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 16,738 मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ की कुल संक्रमितों की संख्या 11,046,914 पहुंच गई है. अभी सक्रिय केसों की संख्या 151,708 है. वहीं पिछले 24 घंटे में 11,799 स्वस्थ हो चुके हैं. अब तक कुल 10,738, 501 लोग ठीक हो चुके हैं. मौत के आंकड़ों की बात करें तो पिछले 24 घंटे 138 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है. इसके साथ ही कुल मौत का आंकड़ा 156, 705 पहुंच गया है.
Source link

