Cristiano Ronaldo buys world’s most expensive car Bugatti Centodieci | रोनाल्डो ने खरीदी दुनिया की सबसे महंगी कार, कीमत जान चौंक जाएंगे आप

तुरिन: पुर्तगाल के सुपरस्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने अपनी कारों के कलेक्शन में एक और कार, बुगाती सेंटोडिएसी (Bugatti Centodieci) को शामिल कर लिया है. इटालियन क्लब जुवेंतस के स्टार स्ट्राइकर रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई कार के साथ एक फोटो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “आप दृश्य चुनें.”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दुनिया की सबसे महंगी कार है और इसकी कीमत 75 करोड़ रुपये है. यह सीमित संख्या में ही उपलब्ध है. 

रोनाल्डो के क्लब जुवेंतस ने हाल ही में अपना लगातार नौवां सेरी-ए लीग खिताब जीता है.

ये भी पढ़ें- ड्वेन जॉनसन बने सबसे महंगे इंस्टाग्राम सेलिब्रटी, इस खूबसूरत मॉडल को पछाड़ा

ब्राजील के महान फुटबाल खिलाड़ी पेले ने लगातार नौवां सेरी-ए लीग खिताब जीतने पर इटालियन क्लब जुवेंतस को बधाई दी थी. उन्होंने साथ ही जुवेंतस के स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को ‘आधुनिक एथलीट’ बताया. 35 वर्षीय रोनाल्डो इस सीजन में 32 मैचों में 31 गोलों के साथ जुवेंतस के टॉप स्कोरर रहे हैं.

पेले ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था, “क्रिस्टियानो आधुनिक एथलीट है, जो सभी को दिखाता है कि सफलता हमेशा उन लोगों को मिलती है जो इसके प्रति समर्पित हैं और जो उससे प्यार करते हैं. इसके अलावा, मैं अपने साथी ब्राजीलियाई डगलस कोस्टा को भी बधाई देना चाहूंगा. जुवेंतस की सेरी-ए लीग में खिताबी जीत शानदार है.”

रोनाल्डो ने अपना सेरी-ए में मिली खिताबी जीत को कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह से पीड़ित लोगों को समर्पित किया है.

(इनपुट- IANS)




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here