बस्ती में घुस गया मगरमच्छ, फिर देखिए क्या हाल हुआ

विदिशा। जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक मगरमच्छ गेराज में आराम करते हुए मिला है। यह गेराज भी पूरे शहर के बीचों बीच थी। एक मकान की गेरिज में आराम करता हुआ यह मगरमच्छ मिला है। हालांकि बाद में मगरमच्छ को बेतवा नदी में छोड़ा दिया गया। मामला विदिशा के सिरोंज का है। यहां एक मकान की गेरिज में करीब 6 फीट लंबा मगरमच्छ मिलने पर बस्ती में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ परवेज ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कर वन विभाग के अमले के साथ मगरमच्छ को नदी में छोड़ दिया। सिरोंज में मगरमच्छ मिलने का यह पहला मामला सामने आया है। आस-पास कोई नदी और तालाब ना होने के बावजूद मगरमच्छ का बस्ती में मिलना चर्चाओं का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि मगरमच्छ नर्मदा रेत के ट्रक के साथ यहां आ गया और खुली गेरिज में पहुंच गया होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here