Dalit Family in Shivpuri of MP alleges that Minister is harassing for not voting to BJP in MP by election – BJP को नहीं दिया वोट तो मंत्री करा रहे प्रताड़ित, SP दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे दलित परिवार के आरोप

BJP को नहीं दिया वोट तो मंत्री करा रहे प्रताड़ित, SP दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे दलित परिवार के आरोप

शिवपुरी:

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक दलित परिवार एसपी दफ्तर के सामने धरने पर बैठा है. ठंड के मौसम में वहीं सपरिवार खुले आसमान में रहकर खाना पकाकर खा-पी रहा है और रात गुजार रहा है. आरोप लगा रहा है कि हाल ही में हुए उपचुनावों में बीजेपी को वोट नहीं देने की वजह से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है. पोहली में झलवासा गांव के दलित परिवार का आरोप है कि राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ के कहने से उनपर ज्यादती हो रही है क्योंकि उपचुनाव में उनके परिवार ने उन्हें वोट नहीं दिया था.

परिवार का आरोप है कि गांव में ही रहने वाले दबंग धाकड़ समाज के कुछ लोगों ने उनके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करा दी, जिसके चलते वे गांव में नहीं रह पा रहे हैं. 3 नवंबर को प्रदेश में 28 सीटों पर उप चुनाव के लिए मतदान हुए थे, जिसमें शिवपुरी जिले की पोहरी सीट भी शामिल थी.

Newsbeep

मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पताल में तीन दिन में आठ बच्चों की मौत, शिवराज सरकार ने दिए जांच के आदेश

बता दें कि सत्तारूढ़ भाजपा ने तीन नवंबर को 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में से 19 सीटें जीती थी, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को मात्र नौ सीटें मिली थी.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here