हार्वेस्टर चलाकर गेंहू की फसल काटते कैमरे में कैद हुए दमोह सांसद…

एमपी के दमोह से भाजपा के युवा सांसद की कुछ अलग तशवीरें सामने आई है जब सांसद राहुल लोधी किसान के रूप में नजर आए और खेतों में हार्वेस्टर चलाकर फसल काटते कैद हुए हैं। दरससल सांसद राहुल लोधी चैत्र नवरात्र के मौके पर अपने गृह नगर दमोह जिले के हिंडोरिया में थे, यहाँ लोधी की पैतृक जमीन है और फसल सूखने के बाद उनके खेतो में कटाई का काम शुरू होना था, हिन्दू नववर्ष के पहले दिन फसल कटाई का मुहूर्त निकला तो सांसद राहुल लोधी ने पहले अपने घर मे पूजा अर्चना की फिर खेत मे अन्नपुर्णा देवी की पूजा की और फिर खुद हार्वेस्टर पर सवार हुए और उन्होंने किसी मंझे हुए हार्वेस्टर ड्रायवर की तरह फसल को काटा।

युवा सांसद ने करीब एक घंटे तक इस हार्वेस्टर के जरिये एक एकड़ से ज्यादा खेत मे फसल कटाई की जबकि उनके खेतो में चलने वाली कटाई कई दिनों तक होनी है। सांसद का ये रूप कैमरे में कैद हो गया।

आपको बता दें कि लोधी का ताल्लुकात राजपरिवार से है और वो हिंडोरिया के राजा किशोर सिंह के वंशज है , राजा किशोर सिंह को इलाके का पहला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माना जाता है जिन्होंने 1842 में अंगेजो से लोहा लिया था। राहुल उसी राजवंश के सदस्य है तो आज भी इस इलाके में राजशाही के रंग देखने को मिलते हैं और उनके चचेरे भाई मौज़ूदा राजा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here