दतिया एयरपोर्ट विवाद: CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, IG और SP समेत चार पुलिस अधिकारी हटाए गए

दतिया/भोपाल: मध्य प्रदेश के दतिया एयरपोर्ट पर हुए एक घटनाक्रम को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई की है। ग्वालियर-चंबल रेंज के आईजी और दतिया के पुलिस अधीक्षक के बीच हुई कहासुसुनी के बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से इन दोनों अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।जानकारी के अनुसार, दतिया एयरपोर्ट पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर-चंबल रेंज के आईजी और दतिया के पुलिस अधीक्षक के बीच सार्वजनिक रूप से तीखी बहस हो गई थी। इस घटनाक्रम ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तुरंत संज्ञान लिया।मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “कटनी के पुलिस अधीक्षक और दतिया के पुलिस अधीक्षक तथा आईजी, डीआईजी चंबल रेंज द्वारा ऐसा व्यवहार किया गया जो लोकसेवा में खेदजनक है।

इस कारण इन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिये हैं।”इस कार्रवाई से यह संदेश साफ है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव सार्वजनिक सेवा में किसी भी तरह की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, कटनी में भी महिला सीएसपी के परिजनों के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया था, जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है। इस घटनाक्रम ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here