दतिया उपचुनाव: BJP ने आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा

भोपाल/दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आशुतोष तिवारी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। यह घोषणा दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सजा पर रोक लगाने से इनकार किए जाने के बाद की गई।

आशुतोष तिवारी भाजपा के वरिष्ठ संगठनात्मक नेता रहे हैं और पूर्व में मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) भी रह चुके हैं। वहीं, उपचुनाव की तैयारी कर रहे पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को पार्टी ने टिकट नहीं दिया। बताया जा रहा है कि पार्टी ने संगठनात्मक रणनीति के तहत नया चेहरा मैदान में उतारा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here