DCGI prohibits recruitment of new candidates for clinical trials in Serum Institute till further orders – DCGI ने सीरम इंस्‍टीट्यूट में क्लीनिकल परीक्षण के लिये नए उम्मीदवारों की भर्ती पर अगले आदेश तक लगाया रोक

DCGI ने सीरम इंस्‍टीट्यूट में क्लीनिकल परीक्षण के लिये नए उम्मीदवारों की भर्ती पर अगले आदेश तक लगाया रोक

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली:

भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने भारतीय सीरम संस्थान से कहा है कि वह दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका द्वारा दूसरे देशों में ऑक्सफॉर्ड कोविड-19 टीके का परीक्षण रोके जाने के मद्देनजर के दूसरे और तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण के लिये नए उम्मीदवारों की भर्ती को अगले आदेश तक रोक दे. महानियंत्रक डॉक्टर वी जी सोमानी ने शुक्रवार को एक आदेश में भारतीय सीरम संस्थान (एसआईआई) से यह भी कहा कि परीक्षण के दौरान अभी तक टीका लगवा चुके लोगों की सुरक्षा निगरानी बढ़ाए. साथ ही योजना और रिपोर्ट पेश करे.

यह भी पढ़ें

महानियंत्रक के इस आदेश के प्रति पीटीआई-भाषा को प्राप्त हुई है. आदेश के अनुसार, सोमानी ने कंपनी से यह भी कहा है कि वह भविष्य में परीक्षण के लिए नयी भर्तियां करने से पहले उनके कार्यालय (डीसीजीए) से पूर्वानुमति के लिये ब्रिटेन और भारत में डाटा एंड सेफ्टी मॉनिटरिंग बोर्ड (डीएसएमबी) से मिली मंजूरी जमा कराए. डीसीजीए ने एस्ट्राजेनेका द्वारा दूसरे देशों में टीके का परीक्षण रोके जाने के बारे में जानकारी नहीं देने को लेकर नौ सितंबर को एसआईई को कारण बताओ नोटिस जारी किया था.    

VIDEO: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने गेट्स फाउंडेशन से किया करार

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here